रोते हुए Akanksha Dubey का वीडियो आया सामने, समर सिंह पर लगाए ये आरोप

Deprecated: Automatic conversion of false to array is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/traffic-goliath-pro/includes/autolinks_tags.php on line 122
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे।
Akanksha Dubey Video: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) की कथित सुसाइड मामले में एक के बाद एक बड़े खुलासे हो रहे हैं। हाल ही में पुलिस ने एक्ट्रेस को मौत के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह (Samar Singh) को गिरफ्तार किया था। आकांक्षा की मां ने तो सिंगर समर पर कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। इस बीच आकांक्षा दुबे का एक नया वीडियो (Akanksha Dubey Video) सामने आया है। इसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। वीडियो में आकांक्षा रोते हुए समर सिंह पर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
आकांक्षा दुबे की मौत के बाद उनका एक नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस, समर सिंह पर आरोप लगाती नजर आ रही हैं। आकांक्षा रोते हुए कह रही है कि मैंने क्या गलत किया है मुझे नहीं पता, लेकिन मैं इस दुनिया में नहीं रहना चाहती हूं। अगर मुझे कुछ भी होता है, तो इसका जिम्मेदार समर सिंह होगा। फिलहाल इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि यह वीडियो कब का है। लेकिन, इतना पता चल चुका है कि इसे आकांक्षा ने मौत से कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो की सत्यता की जांच करने में पुलिस जुट गई है।
वाराणसी के होटल में सुसाइड करने वाली भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का एक और सनसनीखेज वीडियो सामने आया है। वीडियो में आकांक्षा रोते हुए अपनी हत्या की आशंका जता रही है। साथ ही कह रही है कि अगर उसके साथ कुछ भी होता है तो समर सिंह जिम्मेदार होगा।#akanshadubeysuicide #akanshadubey pic.twitter.com/VjnEuhz9XJ
यहां पढ़ें: आकांक्षा दुबे पर सवाल उठाने वालों पर फूटा अक्षरा सिंह का गुस्सा, कहा कुछ ऐसा
समर सिंह से पुलिस कर रही पूछताछ
मालूम हो कि आकांक्ष दुबे की मौत के बाद सिंगर समर सिंह पर आरोप लगे थे। आकांक्षा की मौत के बाद समर सिंह फरार हो गया था, लेकिन वह लंबे समय तक पुलिस से बच नहीं पाया। फिलहाल पुलिस समर सिंह से पूरे मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है।
समर की गिरफ्तारी पर मधु दुबे ने जताई खुशी
आकांक्षा दुबे की मां ने हाल ही में एक इंटरव्यू में समर सिंह की गिरफ्तारी पर खुशी जाहिर की थी। साथ ही, समर को फांसी की सजा देने की मांग भी की। रिपोर्ट के मुताबिक, मधु दुबे (Madhu Dubey) का यह भी कहना है कि आरोपी के घर पर बुलडोजर भी चलनी चाहिए। बता दें, आकांक्षा की मां ने यह भी कहा था कि समर उनकी बेटी के साथ मारपीट भी करता था।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire