June 4, 2023

यश चोपड़ा की पत्नी Pamela Chopra का निधन, फिल्म इंडस्ट्री से था गहरा नाता

wp-header-logo-764.png

Pamela Chopra Passed Away: बॉलीवुड जगत से एक और दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज दिवंगत निर्देशक यश चोपड़ा (Yash Chopra) की पत्नी पामेला चोपड़ा (Pamela Chopra) का निधन हो गया है। 85 साल की उम्र में पामेला चोपड़ा ने आज 20 अप्रैल को सुबह अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है।
नहीं रही पामेला चोपड़ा
पामेला चोपड़ा के निधन की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने बताया कि पामेला चोपड़ा का निधन (Pamela Chopra Passed Away) आज सुबह हुआ है। वह आदित्य चोपड़ा और उदय चोपड़ा की मां थी और एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) की सांस थीं। पामेला चोपड़ा के बारे में बता दें कि वह एक सिंगर, फिल्म लेखक और निर्माता भी थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें पिछले 15 दिनों से मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता गया।
Filmmaker Yash Chopra’s wife #PamelaChopra passes away at 85

She was last seen in the Netflix documentary “The Romantics” speaking about Yash Chopra’s film making.

A still from the opening credit of #DilTohPagalHai where they were seen together onscreen. pic.twitter.com/gozG1vUQrw
आखिरी बार इस डॉक्यूमेंट्री में आईं थी नजर
पामेला चोपड़ा को अंतिम बार डॉक्यूमेंट्री ‘द रोमैंटिक्स’ में देखा गया था। इसमें उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और उनके साथ अपनी जीवन की यात्रा के बारे में जानकारी दी थी। रोमैंटिक्स में यश चोपड़ा के हिंदी फिल्म उद्योग में किए गए योगदान के अलावा पामेला के किए गए तमाम योगदानों का जिक्र भी है।
1970 में हुई थीं पामेला की शादी
पामेला की शादी के बारे में बता दें कि उन्होंने साल 1970 में एक पारंपरिक समारोह में यश चोपड़ा से शादी की थी। यह एक व्यवस्थित शादी थी। पामेला के दो बेटे भी हैं, आदित्य और उदय चोपड़ा। आदित्य भी एक फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होंने अभिनेत्री रानी मुखर्जी से शादी की है। वहीं, उदय एक एक्टर और फिल्म निर्माता हैं।
इस फिल्म को पामेला ने किया था खुद प्रोड्यूस
पामेला चोपड़ा एक प्लैबेक सिंगर भी थीं। वह अपने पति की फिल्मों के लिए कई गाने भी गा चुकी हैं। साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म आईना को पामेला चोपड़ा ने की फिल्म खुद ही प्रोड्यूस किया था। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा, बेटे आदित्य चोपड़ा और लेखक तनुजा चंद्र के साथ मिलकर साल 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘दिल तो पागल है’ की स्क्रिप्ट भी लिखी थी। पामेला चोपड़ा की निधन की खबर ने उनके परिवार को बड़ा सदमा दिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोगों के अलावा फैंस की आंखों को भी उनके निधन की खबर ने नम कर दिया है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source