Periods Blood: पीरियड्स में खून के रंग को भूल से भी न करें नजरअंदाज, ये खोलते हैं आपकी सेहत के गहरे राज

पीरियड्स का खून आपके शरीर के बहुत राज खोलता है।
Periods Blood Reveals About Your Fitness Level: पीरियड्स एक आम और नेचुरल प्रोसेस है, जो महिलाओं के जीवन का बहुत अहम हिस्सा होती है। पीरियड्स की स्थिति महिलाओं के बॉडी टाइप के मुताबिक अलग-अलग हो सकती है। जैसे की कुछ महिलाओं को 4 से 5 दिन पीरियड्स होते हैं तो वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जिन्हें पूरा एक हफ्ते का समय लग जाता है। कुछ महिलाओं का ब्लड फ्लो कम होता है और शरीर में दर्द ज्यादा होता है। वहीं कुछ महिलाओं के साथ इसका उल्टा होता है।
इस दौरान महिलाओं में मूड स्विंग्स होते हैं और वह चिड़चिड़ी भी हो जाती हैं। ऐसे में हम सभी जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर से ब्लड निकलता है जो रेड कलर का होता है। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पीरियड्स में निकलने वाले खून का रंग सिर्फ लाल नहीं बल्कि हल्का भूरा यहां तक की कई बार यह काले रंग का भी हो सकता है। यहां सवाल उठता है कि पीरियड्स के दौरान शरीर से निकलने वाले अलग रंग के खून का मतलब क्या होता है।
अलग रंग के खून का मतलब क्या होता है
दरअसल, विशेषज्ञों की मानें तो गाढ़े रंग के फ्लो का मतलब है कि जननांग से ब्लड का फ्लो बहुत ही धीमा है या काम है। इसी तरह कई अलग रंग के खून के अलग मतलब होते हैं, जो शरीर में हो रही गतिविधियों के सूचक होते हैं। आइये जानते हैं इन रंगों का मतलब क्या है:-
1. काले रंग का खून
काले रंग के ब्लड फ्लो को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि यह सीधा संकेत है कि काफी लंबे समय के बाद यूट्रस में से रक्त निकला है। इसलिए यह ज्यादा oxidized है। यह आमतौर पर ऐसी महिलाओं में देखा जाता है, जिनके पीरियड्स रेगुलर नहीं होते हैं। जिस वजह से यूट्रस में ब्लड इकट्ठा हो जाता है और जब वह बाहर आता है, तो वह काले रंग का दिखाई देता है।
2. ब्राउन, लाल या भूरा
डॉक्टरों के मुताबिक ब्राउन कलर का menstruation blood आपके पीरियड के शुरुआती दिनों में या अंत के दिनों में आता है। यह इस बात को दर्शाता है कि खून पुराना हो चुका है, इसमें घबराने वाली कोई बात नहीं है।
3. गाढ़े लाल रंग का खून
पीरियड्स के दौरान लाल और गाढ़े लाल रंग का ब्लड आपके हैल्दी पीरियड को दिखाता है। अगर आपका ब्लड ब्राइट रेड या सुर्ख लाल है, तो इसका मतलब है कि वह बिल्कुल ताजा खून है। इस रंग का ब्लड आमतौर पर पीरियड के शुरुआती दिनों में देखा जाता है, जब आपको हेवी फ्लो होता है।
4. गुलाबी रंग का खून
अगर कोई महिला आपने पीरियड ब्लड में पिंकिश या गुलाबी रंग देख रही है तो उनके ब्लड में cervical fluid शामिल होने के चांस हो सकती है। हालांकि अगर आपका फ्लो सामान्य से हल्का है तो estrogen level को इसका कारण माना जा सकता है।
5. ऑरेंज रंग का खून
डॉक्टरों के मुताबिक अगर आप अपने पीरियड्स के रक्त को ऑरेंज रंग का देखती हैं, तो यह संकेत हो सकता है कि आपकी योनि में इन्फेक्शन, sexually transmitted infection या किसी अन्य बैक्टीरिया से इंफेक्शन हो रहा है। जिस वजह से ब्लड में से आपको अजीब सी महक भी आती है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire