दूध के साथ आप भी जरूर करते होंगे इन चीजों का सेवन! आज से ही बदल दें अपनी ये हानिकारक आदतें

Harmful Food Combinations: घर के बड़े अक्सर बच्चों को दूध पीने के लिए डाटते रहते हैं। बच्चे चाहे कितने भी बड़े हो जाएं, लेकिन मम्मियां उन्हें दूध पीने के लिए बोलती ही रहती हैं। इससे हममें पता चलता है कि दूध का सेवन हमारी सेहत के लिए कितना अहम है। वहीं बात करें आयुर्वेद की तो इस लिहाज से भी दूध बहुत महत्वपूर्ण होता है। दूध में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। दूध में प्रोटीन ही नहीं, बल्कि विटामिन A, B1, B2, B12 और D, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि कई पोषक तत्व होते हैं।नाश्ते में दूध के साथ लोग अक्सर बिस्किट्स, टोस्ट और ब्रेड आदि चीजें खाते हैं। कुछ लोगों का कहना होता है कि उनसे खाली दूध नहीं पीया जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए दूध प्रोटीन का सबसे अच्छा स्त्रोत है, साथ ही यह पाचन तंत्र को भी सुधारता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं पोषक तत्वों से भरे दूध को अगर आप कुछ चीजों के साथ खाते हैं तो वह आपके लिए जहर बन सकता है? दूध को अश्वगंधा के साथ पीने से आपको नींद अच्छी आती है और आपका दीमाग भी तेज होता है। लेकिन वहीं अगर आप दूध को किन्हीं खट्टे फलों के साथ खाते हैं तो आप बीमार पड़ सकते हैं। इसके साथ ही आपको पेट संबंधी बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आइये देखतें हैं कौन सी हैं ये चीजें जिनके साथ दूध कभी नहीं पीना चाहिए:-
नमक (Salt)
कई लोग दूध के साथ नमकीन या नमकीन चीजें खाते हैं, जो उन्हें भूलकर भी नहीं खानी चाहिए। अगर आयुर्वेद की माने तो दूध और नमक एक दूसरे से बिल्कुल विपरीत होते हैं। नमक दूध को जहरीला बना देता है, जिससे शरीर में स्किन से संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। बताते दें के अलावा कॉफी के साथ भी नमकीन चीजों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ये दोनों ही बहुत जहरीले कॉम्बिनेशन हैं।
मछली (Fish)
दूध और मछली आपकी बॉडी के लिए सबसे खतरनाक कॉम्बिनेशन है। मछली खाने के बाद दूध का सेवन करने से स्किन संबंधी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। दरअसल आयुर्वेद के मुताबिक दूध की तासीर ठंडी मानी जाती है। जबकि मछली की तासीर गर्म होती है। यही कारण है कि जब ये दोनों विपरीत स्वभाव की चीजें पेट में मिलती हैं तो एक बहुत ही बुरा कॉन्बिनेशन बनता है। जिसे बॉडी के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है।
गुड़ (Jaggery)
जैसा की हमने आपको बताया कि पेट में गर्म और ठंडी तासीर वाली चीजों का मिलन बहुत ही खतरनाक साबित होता है। ठीक ऐसा ही गुड़ के साथ भी होता है, दरअसल गुड़ की तासीर गर्म होती और दूध का स्वभाव ठंडा होता है। यही कारण है कि गुड़ के साथ दूध का कॉन्बिनेशन सेहत के लिए अच्छा नहीं है। अगर आप भी दूध के साथ गुड़ खाते हैं तो आपको अभी इसे बंद कर देना चाहिए। आयुर्वेद में इसे सही नहीं बताया गया है।
केला (Banana)
गुड़ की ही तरह केले और दूध का साथ में सेवन भी भारतीय घरों में बहुत आम सी बात है। इन दोनों को एक साथ खाने से पाचन संबंधी समस्या खड़ी हो जाती है। इस डेडली कॉम्बिनेशन का सेवन करने से कंजक्शन और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire