March 29, 2023

Priyanka Chopra: बेटी मालती को सीने से लगाए नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, फैंस लुटा रहे नन्ही परी पर प्यार

wp-header-logo-585.png

प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती जोनस के साथ
Priyanka Chopra Daughter Photos: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी जोनस का चेहरा कुछ दिनों पहले ही सभी के सामने आ गया था। अब अभिनेत्री ने खुद अपनी लाडली बेटी का चेहरा रिवील करते हुए इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर की हैं। पहली बार ऐसा हुआ है, जब प्रियंका ने मालती के चेहरे को इमोजी से कवर नहीं किया है। हाल में हुए जोनास ब्रदर्स के हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम इवेंट में पहली बार निक और प्रियंका की बेटी का चेहरा दुनिया के सामने आया था, लेकिन प्रियंका या निक में से किसी ने भी खुद मालती की फोटोज शेयर नहीं की थी। आखिरकार फैंस की इस इच्छा को भी एक्ट्रेस ने पूरा कर दिया है।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की मालती की फोटोज
अमेरिका जाने के बाद भी बॉलीवुड की देसी गर्ल की चर्चा खूब सुनने को मिलती है। इसमें एक बड़ा योगदान प्रियंका की सोशल मीडिया पोस्ट का भी है। आज यानी रविवार को priyanka chopra ने अपने प्रशंसकों की इच्छा को पूरा कर दिया है। इंस्टा पोस्ट में एक्ट्रेस ने मालती का चेहरा दिखाते हुए कुछ फोटोज अपलोड की है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही है। मालती ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है। वहीं, एक दूसरी फोटो में मालती को प्रियंका ने सीने से लगा रखा है। फोटो में निक भी शर्टलेस बिस्तर पर लेटे हुए दिख रहे हैं। इसमें वह अपने हाथ से बेटी का चेहरा छुपाते हुए भी दिख रही हैं।
A post shared by Priyanka (@priyankachopra)
यूजर्स लुटा रहे फोटोज पर प्यार

सोशल मीडिया पर फैंस के लिए मालती की यह खास फोटोज शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा कि दिन ऐसे ही होने चाहिए। इस फोटो के सामने आने के बाद यूजर्स खुलकर अपना रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा, बहुत खूबसूरत। दूसरे ने लिखा कि ओह हमेशा की तरह सुंदर दिखने वाली मेरी पसंदीदा एक्ट्रेस। एक अन्य ने प्रतिक्रिया दी कि प्यारी सी छोटी फैमिली। वहीं, एक यूजर ने तो मालती को खुशकिस्मत लड़की बता दिया। इंटरनेट पर एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा और मालती छा गए हैं। फैंस दोनों की तस्वीरों की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source