Hockey World Cup: भारत के लिए वेल्स के खिलाफ होगा करो या मरो का मुकाबला, जानिए कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

भारतीय हॉकी टीम
हॉकी वर्ल्ड कप (Hockey World Cup) में लीग चरण के मैच अब खत्म होने वाले हैं और क्वार्टर फाइनल (quarter-finals) की रेस रोमांचक होती नजर आ रही है। इस कड़ी में भारत की बात करें तो टीम ने इस टूर्नामेंट में अब तक 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक में उसे जीत मिली है, जबकि दूसरे में ड्रॉ रहा है। भारत का अगला मैच आज वेल्स के खिलाफ खेला जाएगा। यह मैच भारत के लिए करो या मरो का होगा और अगर टीम इसमें हार (team loses) जाती है, तो उसका वर्ल्ड कप (World Cup) में सफर खत्म हो सकता है। ऐसे में इस मैच को लाइव कब और कहां देख सकते हैं, इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई है…
यहां लाइव स्ट्रीमिंग का विवरण दिया गया है:
* कब खेला जाएगा भारत बनाम वेल्स हॉकी वर्ल्ड कप मैच?
भारत बनाम वेल्स हॉकी विश्व कप मैच 19 जनवरी, गुरुवार को खेला जाएगा।
* कहां खेला जाएगा भारत बनाम वेल्स हॉकी वर्ल्ड कप मैच?
भारत बनाम वेल्स हॉकी विश्व कप मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम (Kalinga Stadium) में होगा।
* भारत बनाम वेल्स हॉकी विश्व कप मैच कब शुरू होगा?
भारत बनाम वेल्स हॉकी विश्व कप मैच शाम 7:00 बजे (IST) शुरू होगा।
* भारत बनाम वेल्स हॉकी विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग टीवी पर कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम वेल्स हॉकी विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होगी।
* भारत बनाम वेल्स हॉकी विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कहां देख सकते हैं?
भारत बनाम वेल्स हॉकी विश्व कप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Disney+Hotstar ऐप पर उपलब्ध होगी।
ग्रुप डी में भारत और इंग्लैंड टॉप पर
आपको बता दें कि वेल्श टीम इस समय दुनिया में 14वें स्थान पर है, जबकि भारत रैंकिंग में 5वें स्थान (India is ranked 5th) पर है। हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में ग्रुप डी में भारत, इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन को रखा गया है। इस ग्रुप से दो टीमें क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। भारत फिलहाल दूसरे नंबर पर है। टीम इंडिया (Team India) के अब 4 अंक हैं। इंग्लैंड के भी 4 अंक हैं, लेकिन गोल अंतर अधिक होने के कारण वह शीर्ष पर है। भारत अगर वेल्स के खिलाफ मैच जीत जाता है, तो उसके 6 अंक हो जाएंगे और टीम सीधे क्वार्टरफाइनल (quarterfinals) में पहुंच जाएगी।
भारतीय टीम: अभिषेक, सुरेंद्र कुमार, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, जरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), ललित उपाध्याय, कृष्ण पाठक, नीलम संजीप केस, पीआर श्रीजेश, नीलकांत शर्मा, शमशेर सिंह, वरुण कुमार, आकाशदीप सिंह , अमित रोहिदास (उपकप्तान), विवेक सागर प्रसाद, सुखजीत सिंह
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire