March 23, 2023

WPL 2023: स्मृति मंधाना बनी RCB की महिला टीम की कप्तान, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

wp-header-logo-481.png

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी खत्म हो गई है और सभी पांचों फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम बना ली है। अब सभी टीमें अपने कप्तान और प्लेइंग 11 को लेकर फैसला ले रही हैं। इसी कड़ी में आज यानी शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने अपनी टीम के कप्तान की घोषणा की है। आरसीबी ने महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए स्मृति मंधाना को कप्तान नियुक्त किया है। इसी के साथ RCB इस टूर्नामेंट में अपने कप्तान की घोषणा करने वाली पहली टीम बन गई है।
फ्रेंचाइजी के पूर्व कप्तान विराट कोहली और मौजूदा कप्तान फाफ डुप्लेसी ने मंधाना को कप्तान बनाए जाने की घोषणा की है। Royal Challengers Bangalore ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी ने कप्तानी का ऐलान किया है। आपको बता दें कि Women’s IPL auction में टीम इंडिया की स्टार Smriti Mandhana को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने 3 करोड़ 40 लाख में अपनी टीम में शामिल किया था। इसी के साथ वह डब्ल्यूपीएल के इतिहास की सबसे महंगे खिलाड़ी बनी थीं।
From one No. 18 to another, from one skipper to another, Virat Kohli and Faf du Plessis announce RCB’s captain for the Women’s Premier League – Smriti Mandhana. #PlayBold #WPL2023 #CaptainSmriti @mandhana_smriti pic.twitter.com/sqmKnJePPu
कैसी है स्मृति मंधाना की कप्तानी
इसके अलावा अगर मंधाना की कप्तानी की बात करें तो मंधाना ने 11 मौकों पर राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया है, जिसमें भारत ने पांच मैच जीते हैं। फिलहाल मंधाना साउथ अफ्रीका में हो रहे Women’s T20 World Cup 2023 में हिस्सा ले रही हैं। वह वर्तमान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान भी हैं। मंधाना की गिनती महिला क्रिकेट की सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में होती है। उनके नाम 113 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2,661 रन हैं।
पहले सीजन में 5 टीमें होगी
गौरतलब है कि महिला प्रीमियर लीग चार मार्च से शुरू होगी। टूर्नामेंट का पहला मैच गुजरात और मुंबई की टीम के बीच खेला जाएगा। लीग का खिताबी मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स कुल 5 टीमें उतारेंगी।

© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source