March 21, 2023

VIDEO: एयरपोर्ट पर रणबीर कपूर को लेने पहुंची आलिया, बेबी राहा की भी दिखी झलक, खुशी से झूम उठे फैंस

wp-header-logo-485.png

रणबीर कपूर पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा के साथ
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर इन दिनों श्रद्धा कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर भी वो एक इवेंट में मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने अपनी लेडी लवल और बेबी गर्ल राहा को खास अंदाज में वैलेंटाइन विश किया था, जिसने उनके फैंस का दिल छू लिया था। इसके बाद अब आलिया भट्ट की एक वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। दरअसल, शनिवार की सुबह रणबीर मुंबई वापस लौटे। उन्हें घर लेकर आने के लिए खुद आलिया गई और उनके साथ राहा भी कार में बैठी नजर आई।
रणबीर को रिसीव करने पहुंची आलिया
तू झूठी मैं मक्कार के मेकर्स भी फिल्म का प्रचार करने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी के चलते रणबीर कपूर मुंबई से बाहर इवेंट अटेंड करने के लिए गए हुए थे। अब रणबीर प्रमोशन के बाद मुंबई लौट आए हैं। एक्टर को रिसीव करने पहुंची alia को पैपराजी के कैमरों ने कैद कर लिया। वीडियो में एक्ट्रेस के साथ उनकी बेटी राहा भी नजर आ रही है। आलिया को गुलाबी रंग की ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है और वे रणबीर के चेहरे को छूती हुई प्यार से उनका स्वागत करती है। वीडियो में रणबीर भी राहा की ओर देखते नजर आए।
फैंस बरसा रहे आलिया की वीडियो पर प्यार
सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की यह वीडियो सामने आने के बाद से उनके फैंस खूब प्यार दोनों पर लूटा रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स कमाल की प्रतिक्रिया दोनों की वीडियो पर दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह राहा के साथ नजर आ रही हैं। दूसरे ने कहा, आलिया को रणबीर की काफी ज्यादा याद आ रही थीं। तीसरे ने टिप्पणी करते हुए कहा कि आखिरकार दोनों मिल ही गए। वहीं, कमेंट में लोग हार्ट इमोजी तो जमकर पोस्ट कर रहे हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट को लेकर बात करें तो alia bhatt और ranbir kapoor को एक साथ आखिरी बार ब्रह्मास्त्र फिल्म में देखा गया था। दोनों की लव केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद भी आई थी। अब रणबीर को लव रंजन के निर्देशन में बनी तू झूठी मैं मक्कार में श्रद्धा कपूर के साथ देखा जाएगा। फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया भट्ट भी अपनी कई अपकमिंग फिल्म की शूटिंग पूरी कर चुकी है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source