March 21, 2023

Eye Rubbing Risk: आंखों को बार-बार रगड़ने से इंफेक्शन के साथ ही जा सकती है रोशनी, जानें अन्य बीमारियां

wp-header-logo-448.png

आंखों को कभी नहीं रगड़ना चाहिए।

Do Not Rub Your Eyes: आपने अक्सर इस बात को नोटिस किया होगा, जब आप अपनी आंख को रगड़ते हैं, तो आपके पैरेंट्स हमेशा इस चीज के लिए आपको डांटते हैं। फिर भी आंखों में खुजली या किसी और समस्या के कारण हम आंखों को रगड़ने के लिए मजबूर हो जाते हैं। हाल में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने पर भी आंख और मुंह से हाथों को दूर रखने की बात कही गई थी। अब सवाल ये उठता है कि आखिर क्यों आपको अपनी आंखों को नहीं रगड़ना चाहिए।
दरअसल, इसके पीछे बहुत ही अहम वजह है। अगर हम अपनी आंखों को रगड़ते हैं, तो हमें इन्फेक्शन, एलर्जी और आंखों से संबंधित कई समस्याएं हो सकती हैं। इसका एक प्लस पॉइंट यह होता है कि आंखों को रगड़ने से ब्लड सर्कुलेशन और लुब्रिकेशन स्टिमुलेट हो सकता है, जो धूल के कणों और अशुद्धियों को दूर करने में सहायता करता है। इस तरह आपकी आंखों को बहुत अच्छा और आराम महसूस होता है। लेकिन, इस एक प्लस पॉइंट के चलते आपको ये नहीं भूलना चाहिए कि eyeball को धीरे से दबाने से vagus nerve एक्टिव हो सकती है और heart rate कम हो सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक हर किसी को अपनी आंखों को बार-बार रगड़ने से बचना चाहिए।
आंखों को रगड़ने से इन समस्याओं का खतरा बढ़ता है:-
1. कॉर्निया को नुकसान
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंखों को लगातार रगड़ने से कॉर्निया पर खरोंच आ सकती है या फिर कॉर्निया के फटने का खतरा भी बना रहता है। इससे गंभीर असर आपकी आंखों की रोशनी पर होता है। इन गंभीर नुकसानों में स्कार टिशू, परमानेंट विजन प्रॉब्लम, धुंधलापन और अंधापन भी शामिल है।
2. कंजक्टिवाइटिस इन्फेक्शन
आंखों को रगड़ने से Conjunctivitis Infection जैसे कई आंखों के इन्फेक्शन भी हो सकते हैं। इस इन्फेक्शन की वजह से आंखों में और ज्यादा खुजली महसूस होती है। डॉक्टरों के मुताबिक कंजक्टिवाइटिस आमतौर पर उंगलियों पर मौजूद बैक्टीरिया और वायरस की वजह से ही होता है। ये इन्फेक्शन आंखों को छूने पर फैलता है। इससे आंख सूज जाती है और लाल हो जाती है, कई बार आंखों से पानी भी निकलने लगता है।
3. आंखों में हो सकता है केराटोकोनस
Keratoconus की समस्या आंखों में तब होती है, जब कॉर्निया पतला होने लगता है। फिर कोन के आकार में फूलने भी लगता है, ये आंखों में धुंधलापन का कारण बनता है और ज्यादा रोशनी में आपको देखने में प्रॉब्लम भी हो सकती है।
4. बहुत ज्यादा हिस्टामाइन
आंखें को रगड़ने से शरीर में histamine response तेज हो जाता है। हिस्टामाइन एक neurotransmitter होता है, जो मांसपेशियों के संकुचन और blood vessels के फैलाव सहित कई अलग-अलग प्रभावों को पैदा करता है। हिस्टामाइन एलर्जी के लक्षणों को भी बढ़ावा देता है।
5. डार्क सर्कल और लाल आंखें
लगातार आंखों को रगड़ने से लोगों को डार्क सर्कल भी हो जाते हैं, जिन लोगों की स्किन का कलर डार्क होता है। बता दें कि आंखों को ज्यादा रगड़ने से capillaries टूट या जख्मी हो सकती हैं। इससे आपकी आंखें लाल हो सकती हैं, साथ ही छोटे-छोटे थक्के भी बन सकते हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source