Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
March 31, 2023

शिक्षा मंत्री डॉ.कल्ला ने आत्मेश्वर महादेव मंदिर में किया रुद्राभिषेक, कहा- शिव भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का अत्यंत विशेष महत्व है

wp-header-logo-521.png

बीकानेर। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शनिवार को हरोलाई हनुमान मंदिर के पास स्थित आत्मेश्वर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोचार के साथ रुद्राभिषेक किया।
उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक पथ पर चलने वाले साधकों के लिए महाशिवरात्रि बहुत महत्व रखती है। देश और दुनिया में महाशिवरात्रि को पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बीकानेर भी अपने भक्तिभाव के लिए देश भर में विशेष स्थान रखता है। यहां के सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि को शिव विवाह के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान विशेष श्रृंगार और पूजा की गई।
इस अवसर पर आत्मेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष विष्णुदत्त छंगाणी ‘नू पहलवान’, सचिव ललित कुमार छंगाणी, महेश दास छंगाणी, कृष्ण मुरारी छंगाणी, मनमोहन छंगाणी, बजरंग लाल छंगाणी आदि मौजूद रहे।


राजस्थान विधानसभा चुनावों में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?

View Results
Enter your email address below to subscribe to our newsletter

source