June 4, 2023

Honey Singh को सालों तक टीवी देखने में लगता था डर, मानसिक बीमारी पर छलका रैपर का दर्द

wp-header-logo-656.png

पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह।
Honey Singh: मशहूर पंजाबी सिंगर और रैपर हनी सिंह किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड फिल्मों में भी उनके गानों की धूम देखने को मिली है। हाल ही में लंबे ब्रेक के बाद हनी सिंह म्यूजिक इंडस्ट्री में सक्रिय हुए हैं। मानसिक बीमारी का सामना करने में उन्हें 5 से 6 साल का लंबा समय लग गया। खैर, अब एक बार फिर यो यो हनी सिंह अपनी पुरानी लुक में नजर आ रहे हैं। इन दिनों हनी सिंह अपनी म्यूजिक एल्बम हनी 3.0 के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। इस बीच, रैपर ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी लाइफ के मुश्किल दौर को याद किया है, जब वो हेल्थ संबंधी बीमारी के चलते सभी चीजों से दूर हो गए थे।
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में हनी सिंह ने वर्कफ्रंट से लेकर आने वाली डॉक्यूमेंट्री के बारे में बात की। हनी ने बताया कि उन्होंने खुद को मीडिया और इंटरव्यू से दूर रखा था। इसी वजह से उनके बारे में काफी ज्यादा अफवाहें भी चली हैं। हनी सिंह ने कहा, अगर किसी ने मेरे बारे में बोल दिया कि मैं ड्रग्स लेता हूं तो लोगों ने इस बात पर यकीन कर लिया। इसका कारण था कि मैंने कभी किसी को कुछ अपने बारे में नहीं बताया और उस समय इंटरव्यू भी नहीं करता था, क्योंकि मुझे लगता था कि अभी काफी कुछ करना बाकी है।
सिंगर को लंबे समय तक नहीं मिले अच्छे डॉक्टर्स
सिंगर और रैपर हनी सिंह ने अपनी हेल्थ संबंधी समस्या के बारे में बात करते हुए बताया कि मैं अपने वर्ल्ड टूर पर शाहरुख खान के साथ था। उस समय एक शो में मेरी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई। मुझे खतरनाक मानसिक लक्षण दिखे। इसके चलते मैं सब कुछ छोड़कर वापिस इंडिया आ गया। यहां डॉक्टर्स को दिखाया, लेकिन मुझे 6 साल तक ढंग के डॉक्टर नहीं मिले थे। इंडिया में मानसिक हेल्थ के पर्याप्त डॉक्टर्स नहीं है। मैं अक्सर डॉक्टर को कहता था कि क्यों तीन साल तक दवाइयां खाने के बाद भी कोई लक्षण नहीं जा रहे हैं। मेरी फैमिली कहती थी कि डॉक्टर के पास 30 साल का अनुभव है। मैंने कहा, मेरे पास तीस साल का समय नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि वह अभी साल 2021 से ही ठीक हो पाए हैं और उन्होंने काम भी करना शुरू किया है।
हनी सिंह ने डार्क फेज का किया खुलासा
यो यो हनी सिंह ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने सालों तक टीवी नहीं देखा था। अगर वो टीवी में कुछ देख लेते थे तो उन्हें वो चीज ट्रिगर करती थी। मैंने 6 साल तक फोन पर भी किसी से बात नहीं की। उन्होंने कहा कि वह दौर मेरे लिए काफी मुश्किल था। सभी चीजें डॉर्क हो गई थी। आप मेरी डॉक्युमेंट्री में देख पाएंगे कि मैंने 7 साल कैसे गुजारे हैं। मुझे यह भी नहीं पता था कि बाहर की दुनिया में क्या हो रहा है। मैं बस खुद को ठीक करना चाहता था। फिलहाल हनी सिंह बिल्कुल सही हो चुके हैं और अपनी नई एल्बम को लेकर चर्चा में भी है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source