पुलिस दिवस समारोह का आयोजन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 190 अधिकारी/कर्मचारी हुए सम्मानित

कोटा 16 अप्रेल। पुलिस दिवस पर रेंज स्तरीय समारोह का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक प्रसन्न कुमार खमेसरा के मुख्य आतिथ्य में पुलिस लाईन कोटा शहर में किया गया। प्रातः 7 बजे सेरेमोनियल परेड का आयोजन किया गया जिसमें महिला पुलिस सहित पुलिस की 03 टुकड़ियों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानिरीक्षक पुलिस कोटा रेंज ने परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस कार्यक्रम में कोटा रेंज के जिलों में पदस्थापित 190 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों जिनकी सेवाऐ बेदाग रही व अब तक का कार्य उत्कृष्ट रहा उन्हें सर्वाेत्तम सेवा चिन्ह, अति उत्तम सेवा चिन्ह तथा उत्तम सेवा चिन्ह से सम्मानित किया गया।
समारोह में जिला कलक्टर ओपी बुनकर, पुलिस अधीक्षक शहर शरद चौधरी, ग्रामीण कावेन्द्रसिह सागर, सभी पुलिस अधिकारी गण, जिले के सेवानिवृत पुलिस अधिकारी/कर्मचारी तथा प्रशासनिक अधिकारियों सहित शहर के गणमान्य नागरिक एवं सी.एल.जी. सदस्यों ने भाग लिया।
राजस्थान विधानसभा चुनावों में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?
View Results
Enter your email address below to subscribe to our newsletter