March 20, 2023

10-12 घंटे सोने वाले हो जाएं सावधान! डायबिटीज से हार्ट डिजीज तक इन गंभीर बीमारियों के होंगे शिकार

wp-header-logo-637.png

नींद आपकी सेहत के लिए बहुत जरुरी है।

Why is it Important to get Healthy Sleep: आजकल की दौड़ती भागती जिंदगी में हर कोई अपनी सेहत को दरकिनार कर बस अपने काम पर ही फोकस करता है। उनके लिए उनका काम सेहत और नींद से भी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। उन्हें ना तो खाना खाने की फुर्सत होती है और ना ही सुकून की नींद लेने का वक्त होता है। लोगों का मानना है कि अगर वो रात में पर्याप्त नींद नहीं लेंगे, तो क्या आफत आ जाएगी। आपकी यह सोच बिल्कुल गलत है। दरअसल, नींद एक ऐसी समस्या की तरह है, जो कम होने पर आपको मानसिक रूप से बीमार कर सकती है। यही नहीं, एक समय बाद आप शारीरिक रूप से भी कई बीमारियों की चपेट में आ जाएंगे। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि अगर आपकी नींद पूरी नहीं होती है, तो आपको क्या नुकसान होगा। इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि अगर आप जरुरत से ज्यादा नींद लेते हैं, तो आप किन गंभीर बीमारियों के शिकार हो जाएंगे।
अच्छी नींद लेना हमारे लिए क्यों है बहुत जरुरी
1. सुकून वाली नींद की जरूरत हर इंसान के लिए बहुत जरुरी होती है। किस व्यक्ति को कितनी नींद लेनी चाहिए यह उम्र पर निर्भर करता है। जैसे कि एक छोटे बच्चे को ज्यादा नींद लेने की आवश्यकता होती है, जबकि एक एडल्ट इंसान के लिए औसतन 8-9 घंटे की नींद बहुत ही अच्छी मानी जाती है। अगर आप अच्छी नींद लेते हैं, तो आप पूरे दिन एक्टिव रहते हैं।
2. पर्याप्त नींद लेने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल, इंसुलिन लेवल, कोलेस्ट्रॉल, लेप्टिन, घ्रेलिन और कोर्टिसोल लेवल आदि हार्मोन स्थिर बने रहते हैं। ये हार्मोन शरीर के सभी कार्यों को पूरा करने में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं।
3. बता दें कि नींद की कमी लेप्टिन हार्मोन को दबा देती है और घ्रेलिन यानी भूख के हार्मोन को एक्टिव कर देती है। इस वजह से इंसान को ज्यादा भूख लगने लगती है। पूरी नींद ना लेने वाला इंसान ज्यादा मीठा और नमकीन भोजन करना पसंद करता है, जिससे वजन बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है।
4. बता दें कि नींद की कमी के कारण जब ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल नहीं हो पाता है और इंसुलिन का लेवल बढ़ जाता है, तो कम उम्र में ही इंसान को डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
5. इसके साथ ही नींद की कमी की वजह से शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जिससे शरीर में सूजन होने लगती है। सूजन की वजह से बार-बार इन्फेक्शन होता है और इम्यूनिटी कम हो जाती है, जिससे व्यक्ति जल्दी बीमार पड़ने लगता है। एग्जाम के दौरान बच्चों के बीमार पड़ने का एक बड़ा कारण यह भी हो सकता है।
ज्यादा नींद लेना भी हो सकते है सेहत के लिए खतरनाक
1. इंफेक्शन का खतरा
जो लोग हर दिन 9 से 10 घंटे सोते हैं या कभी-कभी 10 से 12 घंटे तक सोते हैं। उन्हें भी कई तरह की गंभीर बीमारी घेर लेती हैं। इससे बॉडी में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
2. इम्यून सिस्टम कमजोर होना
कई लोग बहुत ज्यादा सोते हैं, लेकिन कई लोग हेल्दी नींद लेते हैं। दोनों में अंतर् होता है, ज्यादा सोने वाले लोगोें का इम्यून सिस्टम हेल्दी नींद लेने वालों के मुकाबले कमजोर होता है। बता दें कि हर दिन 9 घंटे से ज्यादा सोना इम्यून सिस्टम को नुकसान पहुंचाता है।
3. मोटापा बढ़ना
अगर आप 8 घंटे से ज्यादा की नींद ले रहे हैं, तो मोटापा बढ़ना आम सी बात है। ज्यादा सोने वाले लोगों की एक्टिविटीज सुस्त होती हैं, इसका असर डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ता है। इससे इंसान धीरे-धीरे मोटा हो जाता है।
4. हार्ट रोगोें की संभावना
जो लोग जरुरत से ज्यादा सोते हैं, उन्हें कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है। ज्यादा सोने को लेकर एक स्टडी भी की गई, जिसमें बताया गया कि ज्यादा सोने वाले लोगों में हार्ट प्रॉब्लम होने का खतरा बहुत ज्यादा होता है।
5. डायबिटीज की संभावना
हमने आपको बताया कि नींद ज्यादा लेने पर मोटापा ज्यादा होता है, लेकिन इसके साथ ही कई अन्य बीमारियां भी बॉडी मेें पनपने लगती है। ज्यादा सोने से हाइपरटेंशन, डायबिटीज जैसी समस्याएं होती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इंसान की फिजिकल एक्टिविटीज बहुत कम हो जाती हैं और ब्लड में शुगर लेवल बढ़ने लगता है, जिससे डायबिटीज होती है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source