Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
April 1, 2023

Swara Bhasker Wedding: स्वरा भास्कर ने SP नेता फहद अहमद से रचाई शादी, वीडियो शेयर कर बयां की Love Story

wp-header-logo-345.png

स्वरा भास्कार ने रचाई फहद अहमद से शादी
Swara Bhaskar Wedding: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आखिरकार अभिनेत्री को अपने सपनों को राजकुमार मिल ही गया है। जी हां, आप भी हैरान हो सकते हैं कि बगैर किसी चर्चा के अचानक एक्ट्रेस ने शादी क्यों कर ली है। स्वरा ने पॉलिटिकल एक्टिविस्ट फहद अहमद से कोर्ट मैरिज कर ली है। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर की है, जिसमें दोनों की लव स्टोरी की पूरी दास्तां भी देखने को मिल रही है।
फहद अहम की दुल्हनियां बनी स्वरा
अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस स्वारा भास्कर ने एक बार फिर अपने फैंस को हैरान कर दिया है। स्वरा की ओर से शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि उनकी लव स्टोरी प्रोटेस्ट से शुरू हुई। इसके बाद फहद ने उन्हें अपनी बहन की शादी में बुलाया। इसका जवाब देते हुए स्वरा ने ट्विटर पर लिखा था कि दोस्त मैं मजबूर हूं। शूटिंग से निकल नहीं पाऊंगी और मुझे माफ कर देना, तुम्हारी शादी में मैं जरूरी आऊंगी। खैर, किसे पता था कि स्वरा को फहद की शादी में उनकी दुल्हन के रूप में देखा जाएगा।
Sometimes you search far & wide for something that was right next to you all along. We were looking for love, but we found friendship first. And then we found each other!
Welcome to my heart @FahadZirarAhmad It’s chaotic but it’s yours! ♥️✨🧿 pic.twitter.com/GHh26GODbm
प्रोटेस्ट से शुरू हुई थी स्वरा की लव स्टोरी

स्वरा ने वीडियो में बताया कि साल 2019 में प्रोटेस्ट के दौरान ही दोनों की मुलाकात आपस में हुई थी। इसके बाद समय के साथ दोनों की पहले दोस्ती हुई। फिर देखते ही देखते दोनों के दोस्ती रिलेशनशिप में बदल गई। आखिरकार दोनों की बात शादी तक पहुंच गई। स्वरा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि कई बार आप बड़ी चीजों की ओर देखते हो और उन चीजों पर फोकस करते हैं, जो आपके बेहद करीब होती है। हम प्यार ढूंढ रहे थे, लेकिन मुझे पहले दोस्ती मिली और बाद में प्यार। फहद जिरार अहमद, तुम मेरे दिल में हो। मेरे दिल में उथल पुथल है, लेकिन यह सिर्फ तुम्हारा है।
I never knew chaos can be so beautiful ❤️

Thank you for holding my hand love @ReallySwara 😘😘 https://t.co/ivKVsZrMyx

© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source