Best Hygiene Tips: पीरियड्स के दौरान बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाव जरूरी, अनदेखी की तो होगी बड़ी परेशानी

पीरियड्स हाइजीन रखने से इंफेक्शन का खतरा नहीं होता।
Why Menstrual Hygiene is Important: महिलाओं को हमेशा ही हाइजीन का ख्याल रखने की सलाह दी जाती है। पीरियड्स के समय में उन्हें पर्सनल हाइजीन का ज्यादा ध्यान रखना होता है। हम सभी जानते हैं कि हर महिला को अपने पीरियड्स के दौरान कई क्रैंप्स और मूड स्विंग्स आदि कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ महिलाओं को थकावट और कमजोरी ज्यादा होती है। इस कारण महिलाएं कमर से लेकर पैरों तक के दर्द का सामना करती हैं। ऐसे में पीरियड्स में जो चीज सबसे ज्यादा महत्व रखती हैं, वो हाइजीन मेंटेन करना होता है। इस दौरान बॉडी से बैक्टीरिया रिलीज हो जाते हैं और अगर आप हाइजीन का ख्याल न रखें, तो आपकी यह गलती बड़ी बीमारियों का कारण बन सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक पीरियड्स के दौरान हर 4 घंटे में पैड चेंज करना जरूरी होता है। क्या आपने कभी सोचा है कि यह सलाह क्यों दी जाती है।
जानिए हर 4 घंटे में पैड बदलना क्यों जरूरी
विशेषज्ञों के मुताबिक, आपको पैड कब बदलने की जरूरत है। यह पूरी तरह से आपके फ्लो पर निर्भर करता है। लेकिन, फिर भी सभी महिलाओं को यह सलाह दी जाती है कि उन्हें हर 4 घंटे के अंदर पैड चेंज करना चाहिए। इस तरह से आप बैक्टीरियल इन्फेक्शन से अपना बचाव कर सकते हैं। साथ ही, अगर आप पूरा दिन पैड चेंज नहीं करते, तो आपको UTI जैसे बैक्टीरियल और फंगल इन्फेक्शन भी हो सकते हैं। इसके अलावा भी आपको कई हानिकारक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
लगातार एक पैड का इस्तेमाल बेहद खतरनाक
अगर आप लंबे समय तक पैड खराब ना होने की वजह से इसे चेंज करने से बचती हैं, तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
1. ल्यूकोरिया का जोखिम बढ़ता है
Leukorrhea एक ऐसी समस्या है, जिसमें वजाइना से असामान्य मात्रा में सफेद पानी निकलता है। इस समस्या के कारण महिलाओं को थकावट और कमजोरी ज्यादा महसूस होती है। एक्सपर्ट की मानें तो पैड चेंज नहीं करने से ल्यूकोरिया हो सकती है।
2. वजाइना में खुजली
स्किन में खुजली होना स्किन इंफेक्शन के कारण होती है, लेकिन लंबे समय तक पैड चेंज नहीं करने से रेशेज हो जाते हैं, जो की खुजली का कारण बन सकते हैं। इस कारण आपको खुजली और जलन का सामना करना पड़ता है। बता दें कि पैड न बदलने से फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन होगा, जो रेशेज और जलन की समस्या उत्पन्न कर सकता है।
3. यूटीआई का जोखिम बढ़ता है
विशेषज्ञों के मुताबिक पैड चेंज न करना यूटीआई की सबसे बड़ी वजह बन सकता है। यूटीआई की समस्या में वजाइना में इंफेक्शन हो जाता है, जिससे टॉयलेट करने में जलन, पेट के निचले हिस्से में दर्द और वजाइना से बदबू आने जैसी समस्याएं आपको घेर सकती हैं।
4. स्किन छिल जाती है
एक्सपर्ट की मानें तो लंबे समय तक वजाइना के गीला रहने से स्किन में जलन और त्वचा का छिलना जैसी समस्याएं होती हैं, जो स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकती हैं। लंबे समय तक पैड चेंज न करना शरीर की बदबू का कारण बन सकती है।
5. सैनिटरी नैपकिन को डिस्पोज करना जरूरी
हर बार पैड का इस्तेमाल करने के बाद इसे सही तरीके से डिस्पोज करना बेहद जरूरी है। सैनिटरी नैपकिन को अच्छी तरह से कागज में लपेटकर ही डस्टबिन में डालें और फिर हाथों को अच्छी तरह धोना न भूलें। इस्तेमाल किए गए सैनिटरी नैपकिन को खुले में फेंकने से बैक्टीरिया और बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
6. अधिक पानी पीना जरूरी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक पीरियड्स के दौरान आपका PH लेवल भी बढ़ जाता है। इसे कंट्रोल में रखने के लिए आपको समय पर पानी पीते रहना चाहिए। पानी पीते रहने से संक्रमण के खतरे को भी कम किया जा सकता है। अधिक पानी पीने से आपका शरीर हाइड्रेटेड भी रहता है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire