Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
April 2, 2023

अस्पताल से 11 दिन का बच्चा चोरी: एक महिला मौका पाकर माँ के पास से बच्चे को लेकर फरार हुई

wp-header-logo-446.png

उदयपुर के एमबी अस्पताल से बच्चा चोरी होने का मामला सामने आया है। एक महिला ने बच्चा चोरी किया है, जो कि पुरी रात बच्चे के परिवार के साथ ही थी। जब बच्चे की दादी और पिता उसके पिता जन्म प्रमाण बनाने चले गये तो वह महिला मौका पाकर माँ के पास से बच्चे को लेकर फरार हो गयी। यह घटना सुबह नौ बजे की बताई जा रही है। हाथीपोल थाना की पुलिस सूचना पाते ही मौके पर पहुँची और हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी चैक किए। जिसमें वह महिला अस्पताल परिसर में बैठी हुई दिख रही है।
भटेवर निवासी कमला देवी को 10 दिन पहले सिजेरियन से एक बच्चा हुआ था। 15 फरवरी बुधवार शाम को छुट्टी दे दी गई। मां के साथ उसका पति, ननद व सास भी थी। यह परिवार बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए गुरुवार की सुबह अस्पताल की पार्किंग में रात को रुका था। पति ने बताया कि बच्चा चोरी करने वाली अज्ञात महिला रात में हमारे साथ पार्किंग में थी। रात से ही वह परिवार से मेल-जोल बढ़ा रही थी।
सुबह कमला अपने बच्चे के साथ सो रही थी। इस दौरान उनके पास कोई नहीं था। तभी अनजान महिला बच्चे की मां के पास आई और बोली, तुम्हारे पति और सास सर्टिफिकेट बनवा रहे हैं, बच्चे की फोटो खिंचवाने के लिए कह रहे हैं। इसी बीच उस अज्ञात महिला ने मां के पास से बच्चे को वहां से उठा लिया और लेकर भाग गई। बाद में जब पति राजू आया तो उसके होश उड़ गए। इधर जब मां को सच्चाई का पता चला तो वह चीख-पुकार करने लग गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पति राजू भील ने बताया कि चोरी करने वाली महिला रात में ही हमारे पास घूम रही थी। उसने मेरा नंबर लिया और रात में मोबाइल पर बार-बार मैसेज कर रही थी। बातचीत के दौरान उन्होंने हमें विश्वास में लिया। फिर सुबह बहला-फुसलाकर बच्चे को चुरा ले गई। महिला का 7 साल का एक लड़का है।
हाथीपोल थानाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि संदिग्ध महिला ने धोखे से बच्चा चुराया है। हम सीसीटीवी चेक करवा रहे हैं। व्हाट्सएप पर भी हर जगह मैसेज भेजे गए हैं। बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर पुलिस जाब्ता लगा दिया गया है।


राजस्थान विधानसभा चुनावों में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?

View Results
Enter your email address below to subscribe to our newsletter

source