RajasthanCoverage.comRajasthanCoverage.comRajasthanCoverage.com
  • Top News
  • Health
  • Entertainment
  • Sports
  • Knowledge
  • Business
  • Horoscope
  • Jobs
  • Technology
Reading: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक: 2023 में राजस्थान को ‘कांग्रेस मुक्त’ करने का भाजपा ने लिया संकल्प
Share
RajasthanCoverage.comRajasthanCoverage.com
  • Top News
  • Health
  • Entertainment
  • Sports
  • Knowledge
  • Business
  • Horoscope
  • Jobs
  • Technology
  • Top News
  • Health
  • Entertainment
  • Sports
  • Knowledge
  • Business
  • Horoscope
  • Jobs
  • Technology
Follow US
©2019-23 Rajasthan Coverage. All rights reserved. All Rights Reserved.
Wp Header Logo 181.png
Top News

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक: 2023 में राजस्थान को ‘कांग्रेस मुक्त’ करने का भाजपा ने लिया संकल्प

Published June 16, 2022
Share
4 Min Read

news website
कोटा. भाजपा की कोटा में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक बुधवार को संपन्न हुई। बैठक में अलग-अलग सत्रों में कई प्रस्ताव पारित किए गए। खास तौर से केन्द्र की मोदी सरकार के आठ वर्ष की उपलब्धियों पर चर्चा हुई। वहीं राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिए जाने सहित कई मुद्दों पर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी किया गया। राजनीतिक प्रस्ताव में राज्य की ‘संवेदनहीन सरकार’ के खिलाफ जन आंदोलन का आह्वान किया है। साथ ही वर्ष 2023 में राजस्थान को ‘कांग्रेस मुक्त’ करने का संकल्प लिया गया। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा। जिसका बैठक में अनुमोदन किया गया।
बैठक की जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री राजेंद्र राठौड़ ने मीडिया कर्मियों को बताया कि चर्चा में 14 सदस्यों ने भाग लिया। 27 लिखित सुझाव आए। इसके बाद कांग्रेस के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी किया गया। ब्लैक पेपर में कहा गया कि प्रदेश में किसान बेहाल है। कांग्रेस सरकार मदहोश है। अपराधी बेखौफ है, संवेदनहीन सरकार में बेरोजगार ठगे गए हैं। बिजली, पानी, स्वास्थ्य के हाल बेहाल हैं। सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ में डूबी हुई है। कांग्रेस के राज में महिलाओं से दुष्कर्म के मामले में राजस्थान 1 नम्बर पर है। महिला अत्याचार के मामले में नंबर दो, दलित अत्याचार के मामले में तीन नंबर पर हैं।

साइबर क्राइम, पेट्रोल-डीजल, बिजली की कीमतों में नम्बर वन है। बुनियादी सेवाओं के लिए प्रदेश की जनता त्राहिमान-त्राहिमाम कर रही है। बैठक के दौरान राजस्थान में मतदान केंद्र लेवल तक बैठकें करना, जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी के शासन काल तक की बातों का समावेश किया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक के उद्घाटन सत्र में शामिल हुईं। उन्होंने इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा संगठन की आगामी गतिविधियों पर विचार-विमर्श किया।
वसुंधरा ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रथम सत्र का शुभारंभ भी किया। बैठक को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. भारतीबेन, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी व उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने संबोधित किया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते समय केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने 8 साल के सुशासन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का अभिनंदन किया।
Your email address will not be published. Required fields are marked *







This is the News Website by Chambal Sandesh
Rajasthan, Kota
THIS IS CHAMBAL SANDESH YOUR OWN NEWS WEBSITE

  • एजुकेशन
  • कर्नाटक
  • कोटा
  • गुजरात
  • Chambal Sandesh

    source

    You Might Also Like

    Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में अशोक गहलोत ने मानी हार, नई सरकार को दी शुभकामनाएं, साथ ही दिया सुझाव

    Rajasthan Election 2023: भरतपुर में मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा, 100 मीटर के दायरे में लागू रहेगी धारा 144

    Rajasthan Election 2023: कोटा के 41 प्रत्याशियों के किस्मत का फैसला कल, पर्यवेक्षकों ने मतगणना स्थल का किया दौरा, दिए ये निर्देश

    Rajasthan News: बांसवाड़ा में एक ही मंडप में दो दुल्हनों ने एक दूल्हे के साथ लिए सात फेरे, पढ़ें पूरी लव स्टोरी

    Rajasthan Election 2023: भरतपुर में उत्तर प्रदेश की सियासत का असर, पूर्वी राजस्थान से जीतते हैं बसपा प्रत्याशी

    admin June 16, 2022 June 16, 2022
    Share This Article
    Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Reddit Telegram Copy Link
    Share
    Previous Article Wp Header Logo 180.png वसुंधरा राजे का राजस्थान में बड़ा जनाधार: डॉ. किरोड़ी
    Next Article Wp Header Logo 182.png सेंसेक्स 506 पॉइंट की बढ़त के साथ 53047 पर, रिलायंस इंडस्ट्रीज और बजाज फाइनेंस टॉप गेनर्स

    Get it on Google Play

    RajasthanCoverage.comRajasthanCoverage.com
    Follow US
    ©2019-23 Rajasthan Coverage. All rights reserved. All Rights Reserved.
    • Privacy Policy
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?