Ormax Rating: हॉलीवुड के इन सितारों को इंडिया में मिला खूब प्यार, यहां देखें लिस्ट

हॉलीवुड पॉपुलर एक्टर।
Hollywood Popular Actor and Actress in India: बॉलीवुड स्टार्स के सितारे इन दिनों गर्दिश में हैं। कुछ एक सेलेब्स को छोड़ दिया जाए, तो ज्यादातर की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही हैं। वहीं, सिनेमा लवर्स हॉलीवुड फिल्मों को इन दिनों खूब प्यार दे रहे हैं। हमारे देश में बीते कुछ सालों के अंदर दर्शकों के बीच हॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस का क्रेज भी काफी ज्यादा बढ़ चुका है। इस बीच ऑरमैक्स की मार्च रिपोर्ट चर्चा में आ गई है। इसमें इंडिया में पसंद किए जाने वाले टॉप 10 एक्ट्रेसेस और एक्टर्स की लिस्ट है।
इंडिया में पसंद की जाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस
हॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने दमदार अभिनय के अलावा खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं। लाजमी है कि हॉलीवुड में तो इन सेलेब्स का क्रेज लोगों के बीच नेक्सट लेवल पर है, लेकिन इंडिया के लोग भी इनकी फिल्मों को बेशुमार प्यार देते हैं। ऑरमैक्स के रेटिंग में टॉप 10 हॉलीवुड एक्ट्रेस की लिस्ट में स्कारलेट जोहानसन से लेकर जेंडाया जैसी एक्ट्रेस का नाम शामिल है। नीचे देखें लिस्ट।
1. स्कारलेट जोहानसन
2. एमा वॉटसन
3. एंजेलिना जोली
4. जेनिफर लॉरेंस
5. गैल गैडोट
6. एमा स्टोन
7. एलिजाबेथ ओल्सेन
8. केट विंसलेट
9. जेंडाया
10. नताली पोर्टमैन
A post shared by Ormax Media (@ormaxmedia)
गौरतलब है कि उपरोक्त सभी एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी हॉलीवुड में भी काफी ज्यादा है। साथ ही, अब इन्हें इंडिया में भी लोगों का बेशुमार प्यार मिल रहा है।
इंडिया में पसंद किए जाने वाले टॉप 10 हॉलीवुड एक्टर
हॉलीवुड एक्टर की पॉपुलैरिटी बीते सालों की तुलना में इंडिया में लगातार बढ़ती जा रही है। ऑरमैक्स की रेटिंग में हॉलीवुड के टॉप 10 एक्टर्स की लिस्ट में टॉम क्रूज से लेकर क्रिस हेम्सवर्थ जैसे एक्टर का नाम शामिल है। यहां देखिए पूरी लिस्ट।
1. टॉम क्रूज
2. रॉबर्ट डाउनी जूनियर
3. ड्वेन जॉनसन
4. क्रिस हेम्सवर्थ
5. लियोनार्डो डिकैप्रियो
6. जॉनी डेप
7. टॉम हॉलैंड
8. विल स्मिथ
9. क्रिस इवांस
10. विन डीजल
A post shared by Ormax Media (@ormaxmedia)
हॉलीवुड एक्टर की फिल्मों को भी सिनेमाघरों में देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। ऑरमैक्स के डाटा से इतना साफ हो गया है कि हॉलीवुड सिनेमा और सेलेब्स को इंडिया में भी दर्शक बेहद पसंद करने लगे हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire