June 4, 2023

राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद के गोरधन सिंह संयोजक एवं बाबूलाल कटारा सह संयोजक मनोनीत

wp-header-logo-641.png

गोरधन सिंह संयोजक एवं बाबूलाल कटारा राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (उप प्राचार्य) के सह संयोजक मनोनीत। भरतपुर, उप प्रधानाचार्यों के संगठन, राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद- उप प्राचार्य (रेसा- वीपी) के प्रदेशाध्यक्ष भंवर लाल गुर्जर के निर्देशानुसार, संगठन की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिलेवार संयोजक एवं सहसंयोजकों की सूची जारी कर, रेसा- वीपी के जिला संयोजक पद पर गोरधन सिंह एवं बाबूलाल कटारा उप प्रधानाचार्य को रेसा- वीपी का सह संयोजक नियुक्त किया है।
साथ ही निर्देश प्रदान किए हैं कि नियुक्त पदाधिकारी अपने अपने जिले में संगठन की गतिविधियों को आगे गति प्रदान करते हुए संगठनात्मक रूप से संगठन के सभी सदस्यों को जोड़ने का कार्य प्रारंभ करें। सोशल मीडिया पर गतिविधियों की सूचना के शीघ्र संप्रेषण के लिए, ग्रुप तैयार करें जिससे उप प्राचार्यों के हितों से संबंधित सूचनाओं का प्रसारण हो सके। साथ ही बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान शीघ्र प्रारंभ करने के भी निर्देश प्रदान किए।
नियुक्ति के इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य इस्लाम खां, भूपेंद्र शर्मा, नरेंद्र चौधरी, अनिल शर्मा, ओमप्रकाश तिवारी, मनोज जांगिड़, अशोक शर्मा, धर्मेंद्र दत्त शर्मा, कन्हैया लाल जोशी आदि ने खुशी जताई।
संवाददाता- आशीष वर्मा


राजस्थान विधानसभा चुनावों में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?

View Results
Enter your email address below to subscribe to our newsletter

source