राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने अपने नाम किया Miss India का खिताब, पहली रनरअप रहीं दिल्ली की श्रेया पूंजा

मिस इंडिया 2023 की विजेता।
Femina Miss India 2023 Winner: फेमिना मिस इंडिया को आखिरकार अपना विनर मिल चुका है। शनिवार की रात इसका फिनाले राउंड हुआ। इसमें जीत का ताज राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने अपने नाम कर लिया है। 19 साल की नंदिनी को फेमिना मिस इंडिया 2023 का ताज पहनाया गया। वहीं, दिल्ली की श्रेया पूंजा फर्स्ट रनरअप बनीं। सेकंड रनरअप मणिपुर की थुनाओजम स्ट्रेला रही हैं। फिनाले के बाद अब सोशल मीडिया पर मिस इंडिया विनर नंदिता की फोटोज छाई हुई हैं। फैंस तीनों ही प्रतियोगियों को शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।
मॉडलिंग में अपना करियर बनाने की इच्छा रखने वाली लड़कियों के लिए मिस इंडिया की प्रतियोगिता काफी अहमियत रखती है। राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने मिस इंडिया 2023 का खिताब अपने नाम कर उन यंग गर्ल्स को भी हिम्मत दी हैं, जो छोटे शहर से आने के बाद भी अपने सपनों को ऊंची उड़ान देना चाहती हैं। मिस इंडिया के अधिकारिक इंस्टाग्राम हेंडल पर नंदिनी गुप्ता की ताज पहनने के दौरान की कुछ तस्वीरें शेयर की गई है। फोटोज के साथ ही, कैप्शन में लिखा गया कि दुनिया ये लीजिए। नंदिनी गुप्ता ने फेमिना मिस इंडिया के मंच पर जीत हासिल की है और अपने चार्म, धीरज और सुंदरता से सभी के दिलों को भी जीत लिया है।
A post shared by Femina Miss India (@missindiaorg)
मिस इंडिया फिनाले में बॉलीवुड सेलेब्स भी आए नजर
नंदिनी को साल 2022 की मिस इंडिया रहीं सिनी शेट्टी ने ताज पहनाया है। इस ताज को पहनने के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत को रिप्रेजेंट भी करने वाली हैं। मिस इंडिया 2023 के फिनाले के बारे में बताते चलें कि इसका आयोजन मणिपुर में हुआ था। इस इवेंट में अनन्या पांडे से लेकर कार्तिक आर्यन जैसे सेलेब्स ने भी शिरकत की। इसके अलावा मिस इंडिया के एक्स विजेता सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत, शिनाता चौहान, शिवानी जाधव ने दमदार परफॉर्मेंस भी दी है। वहीं, मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर ने वहां पर मौजूद लोगों का दिल भी जीत लिया।
नंदिनी गुप्ता पेशे से हैं मॉडल
फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने वाली नंदिनी गुप्ता के बारे में बता दें कि वो पेशे से एक मॉडल हैं। उनका जन्म राजस्थान में हुआ है। नंदिनी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री भी की है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire