March 29, 2023

Ajay Devgn: बेटी न्यासा की ट्रोलिंग पर अजय देवगन ने किया रिएक्ट, बोले- मैं समझ नहीं पाता हूं…

wp-header-logo-574.png

अजय देवगन अपने परिवार के साथ
Ajay Devgn on Daughter Nysa Trolling: बॉलीवुड के सिंघय यानी अजय देवगन अपने अलग स्वैग के लिए जाने जाते हैं। फिल्मों में उनकी एक्टिंग ने उन्हें सुपरस्टार के तौर पर स्थापित किया है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल जिंदगी को लेकर भी एक्टर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वो भोला फिल्म के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं। अक्सर आपने भी देखा होगा की अजय और काजोल की बेटी को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया जाता है। स्टार किड होने की वजह से न्यासा की पॉपुलैरिटी भी काफी ज्यादा है। न्यासा को उनकी हरकतों से लेकर पहने हुए कपड़ों की वजह से यूजर्स खूब ट्रोल करते हैं। अब न्यासा के पिता अजय देवगन ने ट्रोलिंग को लेकर रिएक्ट किया है।
अजय देवगन ने न्यासा की ट्रोलिंग पर किया रिएक्ट
अजय देवगन ने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि वो अपनी बेटी की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर आ रही नेगेटीविटी से कैसे डील करते हैं। न्यासा देवगन सबसे ज्यादा पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है। कई बार उन्हें लोग खरी खोटी सुनाते हैं। बावजूद इसके न्यासा अपने पहनावे या लाइफस्टाइल में किसी तरह का बदलाव नहीं करती है। अजय ने आनलाइन ट्रोलिंग को लेकर कहा कि मैंने अपने बच्चों को सलाह दी है कि वो सोशल मीडिया पर आ रहे कमेंट्स पर ज्यादा ध्यान ना दें। इससे परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है। आपको चाहनेवालों की संख्या ट्रोल करने वाले लोगों से काफी ज्यादा है।
अपने बच्चों को दी अजय देवगन ने ये सलाह
एक्टर ने ट्रोलर्स को लेकर हैरानी जताते हुए कहा, मैं एक बात समझ नहीं पाता हूं कि ये लोग इतनी ज्यादा नेगेटिविटी कहां से लाते हैं। अब तो मैंने खुद ही इन बातों को इग्नोर करना सीख लिया है। मैंने अपने बच्चों को भी ठीक ऐसा ही करने के लिए कहा है। मेरे बच्चे अक्सर सुर्खियों में रहते हैं, जो मुझे सच में काफी ज्यादा परेशान करता है। मैं आनलाइन होने वाली ट्रोलिंग को नहीं रोक सकता हूं। कई बार तो ये लोग कुछ ऐसा भी लिख देते हैं। जिसके बारे में शायद ही कोई सोच सकता है। अजय ने अपनी बात पूरी करते हुए कहा कि अगर मैं इसका कोई जवाब देता हूं तो सिचुएशन और ज्यादा खराब हो जाएगी। अजय का ये बयान काफी ज्यादा चर्चा में आ गया है। न्यासा देवगन के बारे में बता दें कि उन्होंने सिंगापुर में पढ़ाई की है। इन दिनों पैपराजी के कैमरे उन्हें हर जगह स्पॉट कर लेते हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source