March 29, 2023

5 साल पुराने सुपरहिट गाने पर नए अंदाज में नाची सपना चौधरी, वीडियो आपको भी बना देगा दीवाना

wp-header-logo-594.png

डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी 
Sapna Choudhary Dance Video: मैं तेरी नचाई नाचू सू सॉन्ग पर सपना चौधरी का डांस बेहद पॉपुलर हैं। मशूहर गायक राममेहर महला और राज मावर का यह गाना साल 2018 के सुपरहिट गानों में शामिल था। आज तक भी इसे यूट्यूब पर काफी ज्यादा सुना जाता है। सोनोटेक चैनल पर इसे रिलीज किया गया था। हरियाणवी गानों के शौकीनों ने इसे बेशुमार प्यार भी दिया। चलिए अब एक दूसरा किस्सा इस गाने से जुड़ा आपको बता देते हैं। सपना चौधरी को इस गाने पर डांस कर शोहरत मिली थीं। स्टेज परफोर्मेंस के दौरान इस गाने के बजते ही सपना के डांस की दीवानगी का जादू लोगों के सिर चढ़ जाता था। अब एक बार फिर इतने साल के बाद सपना चौधरी ने इस गाने पर नए अंदाज में डांस किया है।

सपना ने किया सुपरहिट गाने पर डांस
इंस्टाग्राम पर सपना चौधरी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। साथ ही स्टेज परफोर्मेंस से लेकर अपकमिंग गानों की जानकारी भी साझा करती हैं। लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट में सपना ने अपनी एक धमाकेदार डांस परफोर्मेंस की वीडियो शेयर की है। वीडियो में सपना सफेद कलर का सूट सलवार पहने जबरदस्त अंदाज में डांस कर रही हैं। खास बात है कि यह गाना हरियाणवी सॉन्ग की सुपरहिट लिस्ट में शामिल है। कहा तो ऐसा भी जा सकता है कि सपना जब इस गाने पर डांस करती है तो शो में मौजुद दर्शकों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहता है।
A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)
वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे फैंस

सपना चौधरी ने अपने फैंस के साथ डांस वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि मैं तेरी नचाई नाचू सू इस दुनिया की औकात नहीं। सोशल मीडिया पर उनकी लेटेस्ट डांस वीडियो सामने आने के बाद फैंस के बीच छा गई है। इस गाने पर सपना के डांस स्टेप्स को हर कोई बेहद पसंद करता है। खैर इन दिनों सपना ने अपने डांसिंग स्टाइल में कुछ बड़े बदलवा किए हैं। इसी के चलते इस बार सामने आई वीडियो में देखा जा सकता है कि सपना बिल्कुल अलग और शानदार डांस मूव्स सॉन्ग पर दिखा रही हैं। कमेंट सेक्शन में देखा जा सकता ही कि उनके फैंस हरियाणा की क्वीन सपना की खूब तारीफ कर रहे हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source