आलिया भट्ट ने जन्मदिन पर आंख बंद कर मांगी विश, रेड ड्रेस में लगी बलां की खूबसूरत

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट
Alia Bhatt: आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर के साथ पर्सनल लाइफ खूब इंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस के लिए 15 मार्च का दिन कई मायनों में खास है। बॉलीवुड सेलेब्स से लेकर फैंस उन्हें जन्मदिन की बधाइयां सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। आलिया का यह पहला जन्मदिन है, जब उनकी बेटी राहा भी उनके साथ है। अभिनेत्री ने अपने फैंस को ट्रीट देते हुए बर्थडे वाले दिन एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की है। चलिए जान लेते हैं कि बर्थडे गर्ल आलिया ने अपने स्पेशल दिन को कैसे सेलिब्रेट किया है।
आलिया भट्ट ने शेयर की बर्थडे की फोटोज
बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया अक्सर अपनी क्यूट अदाओं से लोगों का दिल जीत लेती हैं। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें एक्ट्रेस हाथ जोड़कर विश मांगती नजर आ रही है। उनके सामने एक 30 के आकार में बना केक भी रखा हुआ है। तस्वीर में वो रेड कलर के फ्लोरल ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा है और लाइट मेकअप से अपनी लुक को पूरा किया। एक्ट्रेस की इस फोटोज पर फैंस बेशुमार प्यार बरसा रहे हैं।
A post shared by Alia Bhatt Kapoor🌸 (@aliaabhattkpr)
आलिया भट्ट का वर्कफ्रंट
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रणबीर ने आलिया के लिए एक स्पेशल केक भी बनवाया है। जिसपर राहा की मम्मी लिखवाया गया है। वर्कफ्रंट को लेकर बात करें तो आलिया भट्ट को आखिरी बार रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आई थीं। अब एक्ट्रेस बेहद जल्द रणवीर सिंह के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं। हाल ही में फिल्म की शूटिंग के लास्ट सीन्स को पूरा किया गया है। इसकी कुछ फोटोज करण जौहर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इतना ही नहीं, सामने आई फोटोज में शूटिंग के दौरान के कई सीन देखने को मिले थे। फिलहाल फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire