बॉलीवुड की किस दुल्हनिया का लहंगा सबसे महंगा, कियारा से आलिया तक जानिए Bridal Lehenga Cost

Bollywood Actresses Bridal Lehenga Cost: साल 2023 में होने वाली सबसे बड़ी और महंगी शादियों की लिस्ट में अब तक के एल राहुल-अथिया शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी शामिल है। इन दोनों ही शादियों में सितारों ने दिल खोलकर खर्चा किया है। शादी के वेन्यू से लेकर वेडिंग ऑउटफिट तक हर चीज बिलकुल परफेक्ट थी। ऐसे में दोनों ही शादियों में हम सभी का ध्यान दुल्हनों के खास लहंगे ने खींचा है। Athiya Shetty हो या फिर Kiara Advani दोनों ने ही अपने लहंगे को बहुत ही खास तरीके से डिजाइन कराया था। बता दें कि अब बी-टाउन की कई नामी हसीनाएं शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। भारत में वेडिंग सीजन चल रहा है, इसीलिए लड़कियां अपने लिए परफेक्ट लहंगे की तलाश कर रही हैं। कई दुल्हनें तो अपनी शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से इंस्पायर लहंगे पहनना चाहती हैं। ऐसे में हम आपको बताते हैं, एक्ट्रेसेस के जबरदस्त वेडिंग आउटफिट्स की कीमत कितनी हो सकती है।
Kiara Advani
बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे हैं। कियारा ने अपनी शादी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया खूबसूरत लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना, जो रोमन आर्किटेक्चर से इंस्पायर था। कियारा के लहंगे की सही कीमत अब तक सामने नहीं आई है, लेकिन इसमें स्वरवॉसकी के हीरे जड़े थे। जिस वजह से यह बात तो साफ है कि कियारा का यह लहंगा लाखों का होगा।
Athiya Shetty
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी पिछले दिनों में ब्वॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ शादी की है। उन्होंने अपने बड़े दिन पर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किया बहुत ही खूबसूरत लहंगा पहना था। बताया जा रहा है कि इस लहंगे को तैयार करने में 400 से भी ज्यादा दिन लगे थे। हालांकि, अब तक इस लहंगे की भी कीमत सामने नहीं आई है।
Deepika Padukone
साल 2018 में बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी जबरदस्त एनर्जी के लिए मशहूर एक्टर रणवीर सिंह से शादी की थी। सेलिब्रिटी कपल की शादी देश की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। अपनी शादी के लिए एक्ट्रेस ने सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किया लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसकी कीमत करीब 12 लाख बताई जाती है।
Katrina Kaif
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शाही शादी पिछले साल खूब चर्चा में रही थी। अपने बड़े दिन पर हिंदुस्तानी दुल्हनिया के लुक के लिए कैटरीना ने सब्यसाची मुखर्जी का लहंगा चुना था। उन्होंने शादी में महीन वर्क और मखमली कढ़ाई, जरदोजी बॉर्डर वाला लहंगा पहना था। कैट के लहंगे की कीमत 17 लाख के करीब बताई जाती है।
Anushka Sharma
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी में पेस्टल पिंक लहंगा पहना था, उन्हें देखकर देशभर में ब्राइड्स के बीच पेस्टल कलर का लहंगा ट्रेंड में आया था। 2017 में अनुष्का ने विराट कोहली से शादी की थी और उन्होंने अपनी शादी में जो लहंगा पहना था, उसकी कीमत 30 लाख थी।
Sonam Kapoor
अपने फैशन सेंस के लिए मशहूर सोनम कपूर का ब्राइडल लुक आज तक चर्चा में है। आनंद आहूजा संग अपनी शादी में एक्ट्रेस ने बहुत ही महंगा लहंगा पहना था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम के इस लहंगे की कीमत 90 लाख थी।
Alia Bhatt
एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर की शादी कई चीजों की वजह से चर्चा में थी। इन्हीं में से एक था एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक, आलिया ने अपनी शादी में खूबसूरत व्हाइट साड़ी पहनी थी। उनका ब्राइडल लुक हटके और बहुत ही ज्यादा खूबसूरत तो था ही, साथ ही बहुत महंगा भी था। मीडिया रिपोर्ट्स में आलिया की ब्राइडल साड़ी की कीमत 50 लाख के करीब बताई जाती है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire