पारिवारिक कलह के चलते महिला ने 3 बच्चियों के साथ कुएं में कूद कर की आत्महत्या, घर में कोहराम मचा

पारिवारिक कलह के चलते महिला ने अपनी 3 बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। जब तक पता चलता चारों की मौत हो चुकी थी। रात करीब पौने नौ बजे पुलिस ने चारों के शवों को निकलवाकर पीपलू अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।
मामला पिपलू थाना क्षेत्र के लाख गांव के बैरवा की ढाणी का है. एक साथ चार शव मिलने से मृतक महिला के घर में कोहराम मच गया। मृतक महिला की उम्र करीब 30 साल और उसकी बड़ी बेटी की उम्र 4 साल और सबसे छोटी बेटी की उम्र करीब 1 साल है। मृतक महिला खेती का काम करती थी। ग्रामीणों से मिली जानकारी में खुलासा हुआ है कि मृतका और उसकी बहन की शादी दो भाइयों के साथ एक ही घर में हुई थी.
पीपलू थाना प्रभारी प्रह्लाद सहाय ने बताया कि लाख निवासी नानी देवी (30) पत्नी मुकेश गुर्जर अपनी बेटी अनुष्का (4), अन्नू (ढाई वर्ष), माध्या (1) को रात करीब एक बजे बिना बताए चली गई थी. शाम तक भी वह घर नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन नहीं मिली। परिजनों ने करीब 2 किमी दूर बैरवा की ढाणी के कुएं में लोगों की मदद से गांव के कुएं में महिला की तलाश की, जिसमें लोगों को शव होने का पता चला. ग्रामीणों ने शाम 6.45 बजे पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से एक-एक कर शवों को बाहर निकाला। रात करीब 8.30 बजे चारों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि अभी इस मामले में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है. मृत महिला व 3 मासूमों के शवों को मोर्चरी में रखवा दिया गया है, जिनका गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा. उनकी लाश किस वजह से कुएं में मिली। उसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
राजस्थान विधानसभा चुनावों में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?
View Results
Enter your email address below to subscribe to our newsletter