news website
मुंबई. भारतीय शेयर बाजार में आज, मंगलवार को, लगातार दूसरे कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स करीब 100 पॉइंट की बढ़त के साथ 52,952 पर जबकि निफ्टी 35.45 पॉइंट बढ़कर 15,800 पर कारोबार कर रहा है। फिलहाल दोनों इंडेक्स में करीब 0.22% की बढ़त है। IT और मेटल स्टॉक्स में सबसे ज्यादा बढ़त है।
सेंसेक्स 350 पॉइंट नीचे 52,495 पर और निफ्टी 100 पॉइंट टूटकर 15,674 पर खुले थे।
अमेरिकी बाजार बुरी तरह टूटे
सोमवार को अमेरिकी बाजार फिर से बुरी तरह टूटे हैं। डाओ जोंस 880 अंक लुढ़ककर 31,392 पर बंद हुआ है। दरें बढ़ने और मंदी के डर से डाओ जोंस लगातार दूसरे दिन 880 अंक टूटकर बंद हुआ। नैस्डेक 4.7% और S&P 500 3.9% की गिरावट के साथ बंद हुआ है। S&P 500 ऊंचाई से 21% तक गिर चुका है, तो वहीं नैस्डेक ऊंचाई से 33% नीचे है। इसके अलावा यूरोप के बाजार भी 2.5% तक फिसले हैं। हालांकि, अमेरिकी बाजारों में आई गिरावट के मुकाबले एशियन मार्केट में काफी कम गिरावट है। भारतीय बाजार पर भी इसका ज्यादा असर नहीं दिख रहा है।
सोमवार को सेंसेक्स 1456 गिरावट के साथ बंद हुआ
पिछले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 1456.74 पॉइंट या 2.68% की गिरावट के साथ 52,846.70 पर और निफ्टी 427.40 पॉइंट या 2.64% की गिरावट के साथ 15,774.40 पर बंद हुआ था। सबसे ज्यादा गिरावट मेटल और IT स्टॉक्स में देखी गई थी।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
This is the News Website by Chambal Sandesh
Rajasthan, Kota
THIS IS CHAMBAL SANDESH YOUR OWN NEWS WEBSITE
Chambal Sandesh