Slip Disc: किन कारणों से हो सकती है स्लिप डिस्क की समस्या, जानें इसके लक्षण और बचाव

स्लिप डिस्क की समस्या से इस तरह बचाव करें।
Slip Disc Symptoms, Causes And Treatment: स्लिप डिस्क की समस्या बहुत ही दर्दनाक होने के साथ ही आजकल काफी आम भी हो गई है। बता दें कि शरीर में हड्डियों को लचीला बनाने के लिए छोटी-छोटी सॉफ्ट डिस्क मौजूद होती हैं, जिनके टूटने पर इंसान को स्लिप डिस्क की समस्या हो सकती है। ये परेशानी होने पर व्यक्ति को कुछ लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में लोगों को इन लक्षणों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। ऐसे में आज के इस आर्टिकल में हम आपको स्लिप डिस्क की समस्या होने के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में बताएंगे। तो चलिए बिना वक्त बर्बाद किये शुरू करते हैं:-
स्लिप डिस्क का कारण क्या है
जानकारी के लिए बता दें कि स्लिप डिस्क की समस्या रीढ़ की हड्डी के किसी भी हिस्से में हो सकती है। लेकिन आमतौर पर यह सबसे अधिक पीठ के निचले हिस्से पर असर डालती है। स्लिप डिस्क की समस्या आमतौर पर बढ़ती उम्र के कारण होती है। यह 35 से 50 वर्ष के लोगों पर ज्यादा गहरा असर डालती है। लेकिन, लोगों की बिगड़ती लाइफस्टाइल के कारण अब यह समस्या कम उम्र के लोगों में भी नजर आने लगी है। स्लिप डिस्क की ये समस्या महिलाओं की तुलना में पुरुषों में ज्यादा पाई जाती है।
स्लिप डिस्क के लक्षण क्या है
– स्लिप डिस्क होने पर हाथों और पैरों में बहुत ज्यादा दर्द महसूस होता है, जिस कारण इंसान डेली रूटीन के काम नहीं कर पाता है।
– जब व्यक्ति को स्लिप डिस्क की समस्या होती है तो उसे चलने फिरने में भी बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
– जब व्यक्ति को स्लिप डिस्क की समस्या होती है तो इसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती है। साथ ही रात के समय में इंसान को दर्द ज्यादा महसूस होता है।
– स्लिप डिस्क से परेशान व्यक्ति को रीढ़ की हड्डी में तेज दर्द महसूस हो सकता है, जिस कारण उसे बैठने में परेशानी होती है।
– किसी व्यक्ति को स्लिप डिस्क की समस्या होती है तो उसके पैरों में झनझनाहट महसूस होने लगती है।
स्लिप डिस्क से बचने के उपाय क्या है
स्लिप डिस्क से बचने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें:-
इंसान को मोटापे से बचें।
एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।
धूम्रपान से बचना चाहिए।
भारी वजन वाली वस्तुएं ना उठाएं।
झटके के साथ उठने या बैठने से बचें।
डेस्क जॉब करने वाले लोगों को पीठ पर सपोर्ट के लिए तकिया रखना चाहिए।
स्लिपिंग पोजिशन्स का ध्यान रखें।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire