Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
March 31, 2023

Ebola Virus जैसे नए Marburg Virus ने बढ़ाई WHO की चिंता, कोरोना से भी कई गुना ज्यादा खतरनाक

wp-header-logo-310.png

मारबर्ग वायरस के कारण और लक्षण जानना बेहद ही जरूरी ।

WHO Confirms Marburg Virus Outbreak: दुनियाभर में कोरोना वायरस मौसमी बीमारियों की तरह आ और जा रहा है। कहीं कोरोना वायरस धीरे-धीरे कम होने लगता है, तो कहीं यह लाखों लोगों की मौतों का कारण बनता है। अभी तक कोरोना वायरस की बीमारी से पूरा विश्व उभर भी नहीं पाया था और एक नई तरह के खतरनाक वायरस की एंट्री हो गई। जी हां, World Health Organization ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि सेंट्रल अफ्रीका के देश Equatorial Guinea में लोगों के बीच मारबर्ग वायरस का प्रकोप फैलने लगा है। इस खतरनाक वायरस की चपेट में आए 9 लोगों की अब तक मौत हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग इससे पीड़ित हैं। बता दें कि Marburg virus के लक्षण काफी हद तक Ebola virus से मेल खाते हैं। इस नए खतरनाक वायरस ने WHO के होश दिए हैं, यही कारण है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मारबर्ग वायरस को लेकर आपातकालीन बैठक बुलाई है।
जानिए मारबर्ग वायरस क्या है
WHO की तरफ से बुलाई गई इस आपातकालीन बैठक में Marburg Virus के कारण बिगड़ते हालातों के साथ-साथ इसकी रोकथाम के उपायों पर भी चर्चा की जाएगी। अगर विशेषज्ञों की मानें तो यह नया वायरस बहुत ही तेजी से फैलने वाला और जानलेवा साबित हो सकता है। इस वायरस के लक्षण इबोला से मिलने का कारण ये है कि यह इबोला वायरस के परिवार से ही संबंधित है। इबोला की तरह ही मारबर्ग वायरस की शुरुआत भी चमगादड़ों से हुई है। यह वायरस संक्रमित लोगों से और उनसे जुड़ी चीजों के संपर्क में आने से फैल सकता है। अगर आप किसी ऐसे इंसान के संपर्क में आते हैं, जिसे यह बीमारी है, तो आप में ये संक्रमण फैलने की संभावना कई ज्यादा बढ़ जाएगी। यह मारबर्ग वायरस आपको भी अपनी चपेट में ले सकता है। बिना इलाज के मारबर्ग 88 प्रतिशत लोगों के लिए खतरनाक साबित होता है। डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक इस वायरस के कारण Hemorrhagic Fever होता है, जो बहुत तेजी से फैलता है।
जानिए मारबर्ग वायरस के लक्षण क्या है
बता दें कि इस बीमारी के लक्षण बहुत समय बीतने के बाद दिखने शुरू होते हैं। हालांकि ये लक्षण शुरू में धीमे हल्के होते हैं, लेकिन फिर तेजी से गंभीर रूप ले लेते हैं। वहीं विशेषज्ञों की मानें तो इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति में पीलिया के लक्षण नजर आने लगते हैं। साथ ही, पैंक्रियाज में सूजन, अचानक से वजन घटना, लिवर फेल होना और मल्टी ऑर्गन फेलियर भी हो सकता है।
अब जानिए मारबर्ग वायरस के अन्य लक्षण:-
1. दस्त होना
2. तेज बुखार आना
3. खून की उल्टी
4. जी मिचलाना
5. भयंकर सिरदर्द होना
6. उल्टी होना
7. शौच के समय खून आना
8. नाक या मसूड़ों से खून आना।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source