March 27, 2023

सावधान! महिला ने जोड़ों के दर्द को किया नजरअंदाज, चेकअप में सामने आया Myeloma Cancer

wp-header-logo-312.png

 मायलोमा कैंसर के कारण, लक्षण और बचाव।

Myeloma Cancer Symptoms and Treatment: बढ़ती उम्र के साथ हड्डियां कमजोर होना बहुत ही आम समस्या हो जाती है। इस कारण कमर और जोड़ों आदि शरीर के कई हिस्सों में दर्द होने लगता है। क्या आपने सोचा है कि यह समस्या कभी-कभी जोड़ों के दर्द से ज्यादा भी हो सकती है। दरअसल, स्विंडन की एक 53 साल की महिला कई महीनों से जोड़ों का दर्द बर्दाश्त कर रही थी। उस महिला को ऐसा महसूस हो रहा था कि उसकी एनर्जी वक्त के साथ कम होती जा रही थी। अब क्योंकि उम्र के साथ ये समस्याएं होना आम बात है, इसलिए उन्होंने इस बात को ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया।
महिला ने जब डॉक्टर से जब अपना चेकअप कराया तब उन्हें पता चला कि वह Costochondritis बीमारी से ग्रस्त हैं, जो पसली को छाती से जोड़ने वाली Cartilage में सूजन की वजह से होती है। इस बीमारी का पता चलने के बाद महिला का जरूरी इलाज किया गया। लेकिन दवा देने के बावजूद महिला की हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। उन्होंने एक फिर एक डॉक्टर को दिखाया, तब पता चला कि महिला को Myeloma Cancer है। इसके साथ ही उन्हें Acute Kidney Failure का भी पता चला।
जानते हैं मायलोमा कैंसर क्या होता है
बता दें कि कैंसर कई प्रकार का होता है, मायलोमा भी उन्हीं में से एक है। यह Blood cancer का तीसरा सबसे आम प्रकार है। Myeloma Cancer एक दुर्लभ बीमारी है, जो बॉडी में Plasma Cells पर असर डालती है। मायलोमा हड्डियों, इम्युनिटी, किडनी और रेड ब्लड सेल्स की संख्या को गंभीर नुकसान पहुंचाती है। इस बीमारी के लक्षण इतने आम होते हैं कि लोग अक्सर उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। बता दें कि मायलोमा बीमारी ज्यादातर 65 साल और उससे ज्यादा उम्र के लोगों पर असर डालती है। हालांकि कई मामलों में ये बीमारी युवाओं में भी देखने को मिलती है। मायलोमा अब तक लाइलाज बीमारी है, जिसको इलाज और दवाइयों की मदद से महज कंट्रोल में रखा जा सकता है।
जानते हैं मायलोमा कैंसर के लक्षण क्या हैं
शरीर में चुभन महसूस होना
हड्डी का आसानी से टूटना या क्रैक हो जाना
हड्डियों में दर्द रहना
शरीर का सुन्न पड़ जाना
शरीर में खून की कमी होना
किडनी से जुड़ी समस्याएं
असामान्य ब्लीडिंग होना
शरीर में खून गाढ़ा होना
ब्लड में कैल्शियम का स्तर बढ़ना
कमजोरी और थकान
वजन कम होना और भूख कम हो जाना।
मायलोमा कैंसर के क्या कारण हैं
मल्टीपल मायलोमा किस कारण से होता है, इस बात का अभी तक कोई सटीक जवाब नहीं मिला है। यह बीमारी एक असामान्य प्लाज्मा सेल से शुरू होती है, जो bone marrow में तेजी से बनने लगते हैं। बता दें कि अलग-अलग कैंसर के अलग जोखिम कारक होते हैं। जैसे कि:-
आयु: जैसे-जैसे लोगों की बढ़ती है, उनमें मल्टीपल मायलोमा होने की संभावना बढ़ जाती है।
लिंग: आमतौर पर महिलाओं की तुलना में पुरुषों में मल्टिपल मायलोमा विकसित होने की संभावना ज्यादा होती है।
परिवार का इतिहास: अगर आपके परिवार में इस बीमारी का इतिहास रहा हो, तो मल्टीपल मायलोमा आपको भी होने की संभावना है।
टेबल से समझिए इस बीमारी से बचाव के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं:-
क्या करना चाहिए
क्या नहीं करना चाहिए
नियमित रूप से एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है।
बिना धोए फल और सब्जियों को बिल्कुल ना खाएं।
सीजनल और ताजे फलों को डाइट में शामिल करें।
धूम्रपान और शराब के सेवन को बिल्कुल बंद कर दें।
डॉक्टर द्वारा दी गयी दवाइयों को समय पर और सही से लें।
शरीर में हो रही लगातार थकान को नजरअंदाज ना करें।
असामान्य ब्लीडिंग होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
डॉक्टर द्वारा बताएं ट्रीटमेंट का उल्लंघन न करें।

© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source