फीमेल फैंस से मुलाकात के समय इस चीज का ध्यान रखते हैं सलमान खान, फोटोज देख आप भी कहेंगे- असली भाईजान

सलमान खान अपनी फीमेल फैन और एक्ट्रेस कटरीना को गले लगते हुए।
Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की पॉपुलैरिटी को कोई यंग एक्टर टक्कर नहीं दे सकता है। सलमान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ऐसे में हर किसी की निगाहें किसी का भाई किसी की जान फिल्म पर है। एक्टर के प्रशंसक बेसब्री से 21 अप्रैल का इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर देखने के बाद हर किसी की उम्मीदें मूवी से काफी ज्यादा बढ़ चुकी हैं। इन दिनों सलमान ने फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत भी कर दी है। लड़कियों के बीच भी सलमान का खासा क्रेज देखने को मिलता है। वहीं, भाईजान भी अपने फैंस का सम्मान करते हुए उनसे मुलाकात करते हैं। इस बीच सलमान का एक वीडियो खूब चर्चा में आ गया है। इसमें देखा जा सकता है कि सलमान अपनी फीमेल फैंस से मिलते समय एक बात का खास ध्यान रखते हैं।
सलमान खान फीमेल फैंस से ऐसे करते हैं मुलाकात
अक्सर फिल्म इंडस्ट्री से कास्टिंग काउच और फीमेल एक्ट्रेस को गलत तरीके से छुने जैसे तमाम मामले सुनने को मिलते हैं। इन्हें सुनने के बाद कुछ लोगों को लगता है कि सभी स्टार्स एक जैसे होते हैं, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सलमान खान जैसे तमाम स्टार्स ऐसे हैं, जो लड़कियों का सम्मान करने के लिए कुछ चीजों को जरूर फॉलो करते हैं। भाईजान के नाम से जाने वाले सलमान का स्वैग कुछ अलग ही है। एक पोर्टल पर सलमान की कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इस फोटोज में सलमान अपनी दो अलग फैंस के गले लगते नजर आ रहे हैं। खास बात देखने को मिली कि सलमान ने अपने हाथों की मुट्ठी को बंद रखा है। फैंस उनके इस व्यवहार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
किसी का भाई किसी की जान फिल्म की कास्ट
सलमान खान के वर्कफ्रंट को लेकर बात करें, तो वो अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्माण भी सलमान के प्रोडक्शन हाउस SKF के तहत किया गया है। गौर करने की बात है कि यह सलमान इसके जरिए चार साल बाद थिएटर्स में दस्तक देने वाले हैं। हालांकि, इससे पहले वो शाहरुख खान की पठान में कैमियो जरूर कर चुके हैं। सलमान के अलावा फिल्म में कई पॉपुलर सेलेब्स नजर आने वाले हैं। इसमें वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल का नाम शामिल हैं। वहीं, शहनाज गिल और पलक तिवारी फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire