Who is Mallika Sagar: कौन हैं WPL की महिला ऑक्शनर मल्लिका सागर, जिनकी चारों तरफ हो रही चर्चा

डब्ल्यूपीएल की नीलामीकर्ता कौन मल्लिका सागर।
Who is Mallika Sagar: महिला आईपीएल का इंतजार फैंस सालों से कर रहे हैं। महिला प्रीमियर लीग जल्द ही शुरू होने जा रहा है। महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन 4 मार्च से 26 मार्च तक मुंबई के ब्रेबोर्न और डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। उससे पहले मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में डब्ल्यूपीएल की नीलामी चल रही है। लेकिन नीलामी से पहले इस समय महिला प्रीमियर लीग की नीलामीकर्ता मल्लिका सागर गूगल ट्रेंड की लिस्ट में टॉप पर हैं। चारों ओर उनकी चर्चा हो रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन मल्लिका जिनकी खूबसूरती और ग्लैमर के चर्चे इस समय चारों और हो रहे हैं।
Mallika Sagar आईपीएल में पुरुष नीलामीकर्ताओं की तरह ही महिला प्रीमियर लीग में खिलाड़ियों की नीलामी करेंगी। रिचर्ड मैडले, ह्यूज एडमीड्स और चारु शर्मा आईपीएल में नीलामीकर्ता के रूप में सामने आ चुके हैं। वहीं, बीसीसीआई में डब्ल्यूपीएल के लिए women auctioneers का चयन किया गया है। Mallika Sagar मुंबई में रहती हैं और आर्ट इंडिया कंसल्टेंट्स फर्म में आर्ट कलेक्टर कंसल्टेंट और पार्टनर के तौर पर काम करती हैं। वह इससे पहले साल 2021 में Pro Kabaddi League में ऑक्शनर की भूमिका भी निभा चुकी हैं।
𝑶𝒏 𝒕𝒉𝒆 𝒄𝒖𝒔𝒑 𝒐𝒇 𝒉𝒊𝒔𝒕𝒐𝒓𝒚 ✨
Meet the auctioneer for the first-ever #WPLAuction – Mallika Sagar 👏🏻
Watch as 🔝 players get ready to go under the 🔨 👉🏻 Feb 13, 1:30 PM onwards, LIVE on #JioCinema & #Sports18 📺📲#WPL #WPLonJioCinema #WomensPremierLeague pic.twitter.com/Lax1hTRu79
इन खिलाड़ियों की हो रही नीलामी
वहीं नीलामी की बात करें तो इसके लिए 1525 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 409 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें से 246 भारतीय और 163 विदेशी खिलाड़ी हैं। 163 में से 8 खिलाड़ी एसोसिएट देशों के हैं। 202 कैप्ड और 199 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम में अधिकतम 6 विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकती हैं। इस साल Women’s Premier League में पांच टीमें खेलती नजर आएंगी। इनमें मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire