March 21, 2023

Expensive Players: ये 5 धुरंधर बने WPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, लिस्ट में भारतीय क्रिकेटरों का बोलबाला

wp-header-logo-287.png

Top Five Most Expensive Player in WPL: भारतीय महिला प्रीमियर लीग की पहली नीलामी मुंबई में हो रही है। दुनिया भर की 1500 से अधिक महिला क्रिकेटरों ने महिला लीग का हिस्सा बनने के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से 409 महिला खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया। फिलहाल खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। नीलामी की शानदार शुरुआत हुई है। शुरुआत से ही महिला क्रिकेटरों पर खूब पैसों की बौछार हुई। नीलामी का पहला घंटा खत्म होने से पहले ही पांच करोड़पति महिला क्रिकेटरों का पंजीकरण हो गया, जिसमें तीन भारतीय और दो विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
𝗧𝗵𝗲 𝗛𝗶𝘀𝘁𝗼𝗿𝗶𝗰 𝗠𝗼𝗺𝗲𝗻𝘁 🙌 🙌

🎥 Presenting the Women’s Premier League (WPL) Logo 👏 👏#WPLAuction pic.twitter.com/zHxTZ1Pc6z
स्मृति मंधाना
विमेंस प्रीमियर लीग में स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं, इन्हें आरसीबी ने 3.4 करोड़ में अपने साथ जोड़ा है। स्मृति के लिए लगभग सभी टीमों ने बोली लगाई थी।
नताली साइवर ब्रंट
WPL की दूसरी सबसे महगी खिलाड़ी इंग्लैंड की अनुभवी नताली साइवर ब्रंट बानी। इन्हें मुंबई इंडियंस द्वारा 3.2 करोड़ रुपये में टीम के साथ जोड़ा है।
एशले गार्डनर
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एशले गार्डनर को गुजराज जायंट्स ने 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। इसके साथ ही ये WPL की तीसरी सबसे महगी खिलाड़ी रही हैं।
दीप्ति शर्मा
टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2 करोड़ 60 लाख रुपये में खरीदा। वह चौथी सबसे महंगी खिलाड़ी बन गई हैं।
जेमिमा रोड्रिग्स

हाल ही में टी20 वर्ल्ड में पाकिस्तान को पीटने वाली टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी जेमिमा पांचवीं सबसे महंगी खिलाड़ी बनीं हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source