Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
April 1, 2023

11 साल से नहीं बनाएं शारीरिक संबंध… मात्र 2200 रुपये की स्पर्म किट से बनी मां, जानें क्या है पूरा मामला

wp-header-logo-279.png

इंग्लैंड में प्रेगनेंसी के लिए स्पर्म किट का किया इस्तेमाल।

Pregnancy With The Help Of Sperm Kit: मां बनना हर महिला की जिंदगी में सबसे खास और खुशी का पल होता है। लेकिन हम सभी जानते हैं कि प्रेगनेंसी की स्टेज तक पहुंचने के लिए एक नेचुरल प्रोसेस को फॉलो करना होता है। जिसके लिए आमतौर पर महिला और पुरुष के बीच शारीरिक संबंध बनते हैं, जिसके बाद महिलाएं गर्भधारण कर पाती हैं। पहले के समय में प्रेगनेंसी के लिए इस मेथड को आखिरी माना जाता था। लेकिन जैसे-जैसे तकनीकी विकास हो रहा है, वैसे ही इस नेचुरल प्रोसेस के और भी तरीके सामने आने लग गए हैं। सरोगेसी और आईवीएफ के माध्यम से बच्चे को जन्म दे पाना, इसी विकास का एक उदाहरण है। हालही में इन मेडिकल प्रोसेस जैसा ही एक और हैरान करने वाला मेथड सामने आया। जब एक महिला ने बच्चे को जन्म देने के लिए की तकनीक का सहारा लिया।
11 साल से नहीं बनाएं फिजिकल रिलेशन
दरअसल, इंग्लैंड के केंट की रहने वाली एक महिला ने एक हादसे के बाद सेक्स और रिलेशनशिप से दूरी बना ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब यह महिला 24 साल की थी तो एक हादसे के कारण उसने फिजिकल रिलेशन ना बनाने का फैसला किया, इस महिला का कहना है कि इस फैसले के बाद वह खुद पर और अपनी जिंदगी पर ज्यादा अच्छी तरह फोकस कर पा रही हैं। 35 साल की यह महिला मां बनने के बाद बहुत खुश हैं। लेकिन उन्होंने इस बच्चे को बिना शारीरिक संबंध बनाए ही जन्म दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये महिला शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहती थी लेकिन मां बनने की इच्छा थी। इसलिए महिला ने ऑनलाइन 25 यूरो यानी करीब 2,200 रुपए में एक स्पर्म किट खरीदी। इस महिला का कहना है कि वह किसी भी रैंडम इंसान के बच्चे की मां नहीं बनना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने खुद ही ऑनलाइन एक स्पर्म डोनर ढूंढा और आर्टिफिशियल तरीके से गर्भधारण किया। इस पूरे प्रोसेस के दौरान महिला को सिर्फ कुछ पेपर्स साइन करने पड़े थे। इस तरह बिना किसी समस्या के महिला मां बनने में कामयाब रही।
साल 2011 में महिला ने बेटी को दिया था जन्म
बता दें कि ये मामला साल 2011 का है, जब दिसंबर महीने में इंग्लैंड की यह महिला आर्टिफिशियल तरीके से गर्भवती हुई थी। उनकी बेटी अब काफी बड़ी हो चुकी है, यहां खास बात ये है कि उनकी बेटी अपने जन्म से जुड़ी इस सच्चाई को अच्छे से जानती हैं। महिला ने मीडिया को यह भी बताया कि ऑनलाइन ही उन्हें स्पर्म डोनर मिल गया था। लेकिन अच्छी बात यह रही कि इसके लिए उन्हें कुछ भी खर्च नहीं करना पड़ा। महिला के मुताबिक, अगर वह इसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट करती तो जाहिर सी बात है कि लोगों को ये सुनकर जरूर हैरानी होती कि उन्होंने पिछले 11 सालों से फिजिकल रिलेशन नहीं बनाए हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source