March 29, 2023

अलवर: पागल कुत्ते ने 5 साल के मासूम बच्चे का गला दबोचा, आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को मारा

wp-header-logo-299.png

अलवर जिले की बानसूर तहसील के गिरूडी गांव में एक पागल कुत्ते ने एक 5 साल के मासूम बच्चे पर हमला कर दिया। जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं मौके पर ग्रामीणों ने बच्चें को बचाया। कुत्ते ने बच्चे के गले पर काट लिया। जिससे बच्चा लहुलूहान हो गया। ग्रामीणों ने बच्चे को बड़ी मुश्किल से कुत्ते से छुड़ाया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला।
बता दें कि 5 साल के मासूम दिव्यांश पुत्र राजकुमार जाट की तबीयत खराब थी। उसकी दादी उसे बानसूर अस्पताल दवा दिलवाने ले गई थीं। वहीं दवा लेकर अपने घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान गिरूडी बस स्टैंड पर बच्चा अपनी दादी की उंगली पकड़कर पैदल घर जा रहा था। पागल कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर दिया। इससे बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया। कुत्ते के हमले के बाद बच्चा बुरी तरह से रोने लगा।
ग्रामीणों ने बताया कि बड़ी मुश्किल से बच्चे को कुत्ते से बचाया। कुत्ते ने बच्चे की गर्दन पर हमला किया था। वहीं बच्चे बानसूर उप जिला अस्पताल ले गए। लोगों ने बच्चे के परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने बच्चे पर करने वाले कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया। कुत्ते के हमले से गांव में दहशत का माहौल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया की कुत्ता पागल था। जिससे ग्रामीणों को किसी दूसरे पर हमला करने की आशंका के चलते ग्रामीणों ने कुत्ते को मारकर दफना दिया।


राजस्थान विधानसभा चुनावों में किस पार्टी की बनेगी सरकार ?

View Results
Enter your email address below to subscribe to our newsletter

source