भोजपुरी इंडस्ट्री के 2 मेगास्टार जब भी दर्शकों के लिए कोई गाना कंपोज करते हैं तो वह गाना आने से पहले ही हिट हो जाता है। ऐसा ही एक गाना है भोजपुरी ब्यूटी महिमा सिंह (Mahima Singh) और खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का ‘सईया जी सबर करी’ (Saiya Ji Sabar Kari)। इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की सुरों की मल्लिका अंतरा सिंह (Antra Singh) ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में महिमा और खेसारी एक दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक नजर आ रहे हैं। इस गाने को दोनों स्टार्स ने अपनी अदाओं से खूब हिट किया है।
वीडियो में एक्ट्रेस सेक्सी फिगर से जलवा बिखेर रही हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह गाना यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है और फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो में यह हसीना साड़ी के पल्लू को गिराकर गजब के एक्सप्रेशंस दे रही हैं और खेसारी उस अंदाज से घायल हो रहे हैं। दोनों बेड रोमांस करते भी नजर आ रहे हैं। इसके अलावा महिमा शोर्ट नाईटसूट में तहलका मचा रही है।
वायरल हो रहा यह वीडियो आदिशक्ति फिल्म्स यूट्यूब चैनल से 19 मई 2022 रिलीज हुआ था। इस गाने को 33 मिनियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो में महिमा सिंह के साथ खेसारी लाल यादव भी खूब मस्ती करते नजर आ रहे हैं। खेसारी और महिमा के इस हिट गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं और म्यूजिक श्याम सुंदर ने दिया है। इस वीडियो सुशांत सिंह और कुमार चंदन ने डायरेक्ट किया है और एडिट प्रशांत सिंह ने किया है।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire