राहुल की ED के सामने पेशी, धरने पर बैठे CM गहलोत-बघेल और कई सांसद हिरासत में, उनसे मिलने प्रियंका थाने पहुंचीं

news website
नई दिल्ली. राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड केस में ED ऑफिस में दो घंटे से अफसर पूछताछ कर रहे हैं। राहुल के साथ पैदल मार्च करके कांग्रेस मुख्यालय से निकले कांग्रेस नेताओं को एक किमी पहले रोक लिया गया तो वह सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
पुलिस ने धरना दे रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला समेत अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया है। प्रियंका गांधी इन नेताओं से मिलने तुगलक रोड पुलिस स्टेशन पहुंची हैं।
ईडी के दफ्तर जाते हुए दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे जी, जयराम रमेश जी, मुकुल वासनिक जी, दिग्विजय सिंह जी, दीपेंद्र हुड्डा जी, पवन खेड़ा जी, पीएल पूनिया जी, गौरव गोगोई जी, मीनाक्षी नटराजन जी सहित कांग्रेस नेताओं को सेन्ट्रल दिल्ली से दूर बस में बैठा कर
1/2 pic.twitter.com/XFTuTZcBQH
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 13, 2022
ED ऑफिस जाते वक्त दिल्ली पुलिस ने मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, मुकुल वासनिक, दिग्विजय सिंह, दीपेंद्र हुड्डा, पवन खेड़ा, पीएल पूनिया, गौरव गोगोई, मीनाक्षी नटराजन सहित कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। सेन्ट्रल दिल्ली से बस में बैठाकर इन नेताओं को दूर ले जाया गया। इधर, कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने तुगलक रोड थाने के SHO को पत्र देकर पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है।
आज जिस तरह कांग्रेस पार्टी के शांतिपूर्ण मार्च को रोका जा रहा है, यह तानाशाही पूरा देश देख रहा है।कांग्रेस मुख्यालय की घेराबंदी कर दी गयी है, चारों तरफ पुलिस लगा दी गयी है,नेता-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया जा रहा है, मुझे भी ईडी ऑफिस जाते समय साथियों के साथ हिरासत में लिया है। pic.twitter.com/dHKVNR97eh
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 13, 2022
राहुल-प्रियंका साथ निकले थे
राहुल की पेशी के पहले प्रियंका गांधी वाड्रा उनसे मिलने उनके घर पहुंची थीं। यहां से राहुल-प्रियंका कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और पार्टी नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद राजस्थान के CM अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल समेत पार्टी के सांसद और अन्य नेता के साथ पैदल ही ED ऑफिस के लिए निकले थे। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कांग्रेस के मार्च को रोक लिया और नेताओं को आगे नहीं जाने दिया था। राहुल गांधी कार से प्रियंका के साथ ED मुख्यालय पहुंचे थे।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
This is the News Website by Chambal Sandesh
Rajasthan, Kota
THIS IS CHAMBAL SANDESH YOUR OWN NEWS WEBSITE
Chambal Sandesh