Katrina Kaif Video: नीतू कपूर को पसंद नहीं कटरीना कैफ! एक्ट्रेस ने इस पर कहा था कुछ ऐसा

Deprecated: Automatic conversion of false to array is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/traffic-goliath-pro/includes/autolinks_tags.php on line 122
नीतू कपूर और कटरीना कैफ।
Katrina Kaif Reaction on Neetu Kapoor: कटरीना कैफ और रणबीर कपूर एक-दूजे को डेट कर चुके हैं। यह बात अलग है कि दोनों अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ चुके हैं। हाल ही में रणबीर की मां नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर डेटिंग की सलाह से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया था। यूजर्स ने इसे लेकर अनुमान लगाया कि उन्होंने यह पोस्ट अपने बेटे की एक्स गर्लफ्रेंड यानी कटरीना कैफ के लिए अपलोड किया है। बाद में कटरीना की मां सुजैन का एक पोस्ट भी चर्चा में आ गया। खैर, इस पूरे घटनाक्रम के बीच कटरीना का एक पुराना वीडियो सुर्खियों में आ गया है। इसमें एक्ट्रेस से सवाल पूछा गया था कि नीतू कपूर उन्हें पसंद नहीं करती हैं। कटरीना का जवाब अब खूब वायरल हो रहा है।
साल 2015 की बात है, जब कटरीना एक पॉपुलर हिंदी चैनल के कॉन्क्लेव में शामिल हुई थीं। इसी दौरान नीतू कपूर के उन्हें नापसंद करने की अफवाहों के बारे में पूछा गया था। कटरीना ने उस समय जवाब दिया था कि मैं इस अफवाह के बारे में जानकर चौंक गई हूं, एक सेकंड रुकिए। इन अफवाहों के लिए काफी हद तक जिम्मेदार भी मैं ही हूं। इसका कारण है कि बीते आठ या नौ वर्षों के लंबे समय से मैंने अपनी पर्सनल लाइफ पर बात नहीं की है, क्योंकि मैं एक सेंसेटिव औरत हूं। मुझे उन सच्चाइयों को स्वीकार करने में थोड़ी परेशानी होती है, जहां मामला प्यार का होता है। मैंने ज्यादातर पर्सनल चीजों को छिपाकर रखा है। यही कारण है कि इस तरह की अटकलें हर कोई लगा रहा है।
नीतू कपूर के साथ ऐसा था कटरीना का रिश्ता
कटरीना कैफ ने आगे बताया कि अगर मैं रणबीर की मां के साथ एक महिला और एक्ट्रेस के तौर पर अपने रिलेशन के बारे में बात करूं, तो वह एक खूबसूरत लेडी हैं, जिनकी मैं हमेशा तारीफ करती हूं। उन्होंने काफी कम उम्र में अपना करियर शुरू किया और सफलता भी हासिल की। बाद में उस व्यक्ति से शादी की, जिससे वह प्यार करती थीं। मैं रणबीर के परिवार में सभी से मिली हूं। नीतू जी से, उनके पिता ऋषि कपूर से भी। ऋषि जी के साथ मैंने नमस्ते लंदन फिल्म में काम किया है। वो कमाल के इंसान थे। मुझे कई बार शाम को डिनर पर लेकर भी जाते थे।
सोशल मीडिया पर कटरीना का यह वीडियो खूब छाया हुआ है। इस वीडियो को देखने के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि नीतू कपूर उन्हें नापसंद नहीं करती थी। बताते चलें कि रणबीर कपूर और कटरीना कैफ लंबे समय तक एक-दूजे को डेट कर चुके हैं। हालांकि, दोनों ने अपने प्यार को शादी का नाम नहीं दिया। रणबीर ने बीते साल आलिया भट्ट से शादी की थी। वहीं, साल 2021 में कटरीना ने विक्की कौशल के साथ शादी की थी। आज भी दोनों के रिलेशन की चर्चा लोगों के बीच खूब चलती है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire