March 23, 2023

हॉकी को बढ़ावा देने का प्रयास : इंडिया वेस्ट ज़ोन जूनियर बालक-बालिका राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के इस शहर को मिली…

wp-header-logo-460.png

रायपुर। आगामी 19 से 26 मार्च तक राजनांदगांव में वेस्ट जोन जूनियर राष्ट्रीय बालिका एवं बालक हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। उक्त चैंपियनशिप में वेस्ट ज़ोन से 7 राज्य राजस्थान, गोवा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात और दमनदीव (नागर हवेली) की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में इन राज्यों की टीमों से 300 से अधिक बालक एवं बालिका हॉकी खिलाड़ी, निर्णायक, कोच मैनेजर, सलेक्टर आदि भाग लेंगे। हॉकी इंडिया ग्रासरूट से हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह की हॉकी प्रतियोगिता पहली बार करा रहा है।

दी गई ऐसी जानकारी
एक विज्ञप्ति में छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फ़िरोज़ अंसारी ने बताया कि हॉकी इंडिया और छत्तीसगढ़ हॉकी के द्वारा विगत वर्ष 2011 व 2016 में हॉकी की दो बार जूनियर बालक/ बालिका राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप राजनांदगांव में 2016 (रायपुर) में और सब जूनियर राष्ट्रीय बालक हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन 2019 (रायपुर और बिलासपुर) में कराने के बाद अब हॉकी इंडिया और छत्तीसगढ़ हॉकी के द्वारा हॉकी की नर्सरी कहे जाने वाले शहर राजनांदगांव में आगामी 19 से 26 मार्च 2023 तक एक साथ बालक एवं बालिका दोनो वर्ग का वेस्ट जोन राष्ट्रीय जूनियर हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।
तैयारियों में जुटे ये संगठन
छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि, राजनांदगांव में इस प्रतियोगिता से जुड़े सभी कार्यों की तैयारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला प्रशासन, हॉकी छत्तीसगढ़, जिला हॉकी संघ द्वारा संयुक्त रूप से की जा रही है। खिलाड़ियों के आवास व्यवस्था, भोजन स्थल, ट्रांसपोर्ट आदि से लेकर आयोजन के लिए सभी आवश्यक बिंदुओं का अवलोकन कर आगे की कार्य योजना की तैयारी जोरों से की जा रही है। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि हॉकी इंडिया ने ग्रास रूट से हॉकी को आगे बढ़ाने के लिए इस वर्ष से पहली बार जूनियर एवम सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप को हॉकी खिलाड़ियों चार जोन में विभाजित किया है।
ये बनाया गया है फारमेट

चारों जोन में पड़ने वाले राज्यों का आपस में अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी और इन प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे टीमों से बेस्ट खिलाड़ियों को चयनित कर एक टीम बनाई जाएंगी। यह चयनित टीम इंटर जोन प्रतियोगिता में भाग लेंगी। इंटर जोन प्रतियोगिता में सभी जोन से 1=1 टीम के अलावे साई से 2 टीम और देश के विभिन्न हॉकी अकादमी से चयनित 2टीमों सहित देश की कुल आठ टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता से भविष्य की भारतीय जूनियर हॉकी टीम के लिए खिलाड़ी चयनित किये जायेंगे।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source