Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
April 1, 2023

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह ने अफेयर की अफवाहों पर किया रिएक्ट, लोगों को दी ये नसीहत

wp-header-logo-472.png

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह 
Bhojpuri Actress Akshara Singh: अक्षरा सिंह अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। भोजपुरी सिनेमा के शौकीनों के बीच उनकी दीवानगी देखने को मिलती है। सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस काफी ज्यादा एक्टिव है। अपने चाहनेवालों के साथ अक्सर वह हर छोटी-बड़ी खुशी सांझा भी करती रहती हैं। एक्ट्रेस किसी भी सिनेमा से ताल्लुक रखती हो, उनके अफेयर से जुड़ी खबरें जरूर सामने आती है। अक्षरा सिंह का नाम भी इंडस्ट्री के कई पॉपुलर एक्टर्स के साथ जुड़ चुका है। रिलेशनशिप को लेकर फैल रही अफवाहों पर अक्षरा ने अब अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो पोस्ट की है। इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने यह भी बता डाला है कि लोगों को किस चीज से ज्यादा दिक्कत होती है।
अक्षरा सिंह ने शेयर किया वीडियो
इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी अक्षरा सिंह ने पोस्ट की है। इसमें उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि ज्यादातर लोगों की दिक्कत यह होती है कि कोई सिंगल है, तो आखिर क्यों है। अगर कोई मिंगल है, तो वो ऐसा क्यों कर रहा है। वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि लोगों का तो काम कहना है। लेकिन, इंडस्ट्री के लोग भी रिलेशनशिप को लेकर कमेंट करते रहते हैं। अगर आपका कोई भाई है, तो उसे भी नहीं छोड़ते हैं। उसके साथ हमारे रिश्ते पर भी सवाल खड़े किए जाते हैं। अक्षरा का कहना है कि उनके साथ ही आम लड़कियों को भी इस तरह की चीजे सुनने को मिलती हैं।
अफेयर की अफवाहों पर एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
अफेयर को लेकर उन्होंने बताया कि अगर किसी का अफेयर होगा, तो उसके बारे में पता चल जाता है। मेरा अगर किसी के साथ अफेयर होगा, तो मैं खुद बता दूंगी। लेकिन, लोग अपनी इच्छा से किसी के साथ भी नाम जोड़ देते हैं। एक्ट्रेस ने लोगों को नसीहत देते हुए कह डाला कि पहले आप अपना रिश्ता देखिए किसके साथ कैसा चल रहा है। लगता है कि आप लोग खुद के रिश्ते से परेशान हो चुके हैं। अक्षरा सिंह के बारे में बता दें कि वो बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा भी रह चुकी हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source