ऑस्कर विनिंग The Elephant Whisperers डॉक्यूमेंट्री में ऐसा क्या खास, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर है उपल्बध

ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग डॉक्यूमेंट्री
Oscar Winning Documentary: ऑस्कर अवॉर्ड 2023 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शार्ट फिल्म की कैटेगरी में भारत ने इतिहास रच दिया है। द एलिफेंट व्हिस्परर्स डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन कार्तिकी गोनसाल्वेस ने किया है। इसके निर्माता गुनीत मोंगा हैं। ऑस्कर जीतने के बाद दुनिया भर में यह शार्ट फिल्म चर्चा में आ गई है। ज्यादातर लोग जानना चाहते हैं कि वो किस प्लेटफॉर्म पर इस डॉक्यूमेंट्री को देख पाएंगे। वहीं, सवाल तो यह भी खड़ा हो रहा है कि 40 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री में ऐसा क्या खास है, जो ऑस्कर अवॉर्ड का खिताब इसने अपने नाम किया है। चलिए आपके मन में आ रहे सभी सवालों के जवाब दे देते हैं।
The Elephant Whisperers भारत की पहली डॉक्यूमेंट्री हैं, जिसने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। इस वजह से भी हर कोई इसके बारे में जानना चाहता है। अगर आप इसे देखने की इच्छा रखते हैं, तो यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपल्बध है। इतना ही नहीं, आप इसे हिंदी, अंग्रेजी और तमिल भाषा में देख सकते हैं। डॉक्यूमेंट्री को जो लोग देख चुके हैं, उन्होंने इसकी कहानी को बेहद पसंद भी किया है।
‘The Elephant Whisperers’ themselves, Bommon and Bellie are the real stars of the show. It is only through their constant support, and willingness to share a piece of their life with the world, that this film won this highest honour. pic.twitter.com/HwjatKQw6W
डॉक्यूमेंट्री की कहानी में क्या है खास
ऑस्कर अवॉर्ड विनिंग डॉक्यूमेंट्री द एलेफैंट विस्परर्स की कहानी को लेकर बात करें तो इसमें तमिलनाडु के एक बुजुर्ग दंपत्ति बमन और बेली की कहानी को दिखाया गया है। दोनों ही, दक्षिण भारत के मडुमलई नेशनल पार्क में अनाथ हाथियों की सेवा करने का काम करते हैं। शॉर्ट फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि उन दोनों को रघु नाम के घायल और अनाथ हाथी के बच्चे की देखभाल करने की जिम्मेदारी दी जाती है। इसकी सबसे खास बात है कि यह इंसान और जानवरों के बीच के निस्वार्थ प्रेम को उजागर करती है। कार्तिकी गोनसाल्वेस के निर्देशन में बनी डॉक्यूमेंट्री की कहानी को लोगों ने बेहद पसंद भी किया है। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने भी बीते दिनों इसकी तारीफ की थी।
निर्देशक कार्तिकी गोनसाल्वेस के बारे में
कार्तिकी गोनसाल्वेस के बारे में बता दें कि वो एक फोटो पत्रकार और फिल्म निर्माता हैं। बतौर डायरेक्टर ये उनकी पहली फिल्म थीं। इसके निर्देशन की जिम्मेदारी अच्छे से निभाने के लिए हर किसी ने उनकी तारीफ भी की है। आपको बता दें कि इससे पहले ‘द हाउस दैट आनंदा बिल्ट’ और ‘एन एनकाउंटर विद फेसेज’ जैसी डॉक्यूमेंट्री ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थीं। खैर दोनों ही अवॉर्ड जीतने में असफल रही थी। फिलहाल डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में भारत को पहला अवॉर्ड द एलेफैंट विस्परर्स ने दिलवाया है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire