Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/latest-posts-block-lite/src/fonts.php on line 50

Deprecated: strpos(): Passing null to parameter #1 ($haystack) of type string is deprecated in /var/www/vhosts/rajasthancoverage.com/httpdocs/wp-content/plugins/magic-content-box-lite/src/fonts.php on line 50
April 2, 2023

VIDEO: बीच पर एक्शन दिखाना निया शर्मा को पड़ा भारी, पलक झपकते ही हुआ कुछ ऐसा…

wp-header-logo-277.png

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा
Nia Sharma: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी अतरंगी ड्रेसेज और फैशन स्टाइल की वजह से चर्चा में रहती हैं। एक्टिंग से ज्यादा निया अपने खुशमिजाज अंदाज से लोगों को दीवाना बना देती हैं। एक्ट्रेस को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि वह अपने अलग स्वैग के चलते हर किसी का ध्यान खींच लेती हैं। निया अपने वेकेशन ट्रिप की भी फोटोज अपने चाहनेवालों के साथ शेयर करती रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस को बीच किनारे मस्ती करते देखा गया है।

निया ने शेयर की मजेदार वीडियो
इंस्टाग्राम पर निया ने अपनी एक हालिया वीडियो अपलोड की है। इसमें देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ बीच किनारे लहरों के साथ खेलती नजर आती हैं। निया के फैंस तो जानते हैं कि वह हमेशा कुछ नया करने की ताक में रहती हैं। इस बार उन्होंने कार्टव्हील करने की कोशशि की। यहां तक तो सबकुछ अच्छा लग रहा था, लेकिन अचानक एक्ट्रेस बीच पर गिर जाती है। समुंद्र की लहरों के साथ निया का गिरना उनके दोस्तों की हंसी भी नहीं रोक सका। अपने फ्रेंड्स को हंसता देखकर निया भी जोर से हंसना शुरू कर देती हैं।
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)
बीच पर धड़ाम गिरी निया शर्मा

निया की यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद से ही चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस के फैंस तो वीडियो पर फनी अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसे सांझा करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा कि मैजिक मूमेंट को क्रिएट करते हुए मैं फैल हो गई। इस पर एक यूजर ने कहा, आपने एक मिनट के लिए तो हमे डरा ही दिया। इसके अलावा ज्यादातर लोग हंसने वाली इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।
निया का एक्टिंग करियर
निया के एक्टिंग करियर को लेकर बात करें तो उन्होंने एक हजारों में मेरी बहना है से टीवी पर डेब्यू किया। इसके बाद एक्ट्रेस रवि दुबे के साथ ‘जमाई राजा’ में देखा गया। निया को रोहित शेट्टी के स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 8 में भी देखा गया था। इतना ही नहीं, बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा बनने के बाद भी उनकी काफी ज्यादा चर्चाएं चली थी। आखिरी बार एक्ट्रेस को डांस रियलिटी शो झलक दिखला के 10वें सीजन में देखा गया। इस दौरान भी उन्होंने अपने ड्रेसिंग सेंस से फैंस को इंप्रेस कर दिया था।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source