Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा ने की Kuttey फिल्म की तारीफ, अर्जुन कपूर बोले- मेरी चीयरलीडर

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
Arjun Kapoor Kuttey Movie: शुक्रवार का दिन सिनेमा लवर्स के लिए बेहद खास होता है। ज्यादातर बॉलीवुड फिल्में (Bollywood Movies) इसी दिन थिएटर्स में दस्तक देती है। आज फिल्म इंडस्ट्री के हैंडसम हंक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘कुत्ते’ (Kuttey) रिलीज हो चुकी है। इसमें अर्जुन के साथ ही तब्बू, राधिका मदान, कुमुद मिश्रा, कोंकणा सेन शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं। 80 करोड़ के बजट से बनी इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीद है। मलाइका ने भी अपने लवर ब्वॉय अर्जुन की फिल्म को लेकर एक खास पोस्ट शेयर की है। इस पर एक्टर ने भी कमाल का रिएक्शन दिया है।
मलाइका अरोड़ा ने की ‘कुत्ते’ की तारीफ
कुत्ते फिल्म में अर्जुन कपूर एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आ रहे हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर फिल्म का पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘लेट्स गो टू द मूवीज।’ अपनी गर्लफ्रेंड की पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अर्जुन ने भी लिखा- ‘मेरी सबसे बड़ी चीयरलीडर।’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मलाइका और अर्जुन लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों के रिलेशनशिप की बात किसी से छिपी नहीं है। इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में मलाइका और अर्जुन की शादी होने की चर्चा भी जोरों पर है। खैर, दोनों ने अभी तक अपनी शादी की डेट को लेकर कोई बयान नहीं दिया है।
यहां देखें मलाइका की पोस्ट पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन
ओपनिंग डे पर इतना कमाएगी फिल्म
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स की मानें तो अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म कुत्ते ओपनिंग डे पर 8 से 10 करोड़ का बिजनेस कर पाएगी। बॉलीवुड फिल्मों में अर्जुन ने लंबे समय बाद वापसी की है। इसी फिल्म के जरिए विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान भारद्वाज डायरेक्शन में अपना डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर (Kuttey Trailer) को भी लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि क्या अर्जुन कपूर की फिल्म बॉक्स ऑफिस (Kuttey Box Office Collection) पर अपनी पकड़ बना चुकी अवतार 2 (Avatar 2) को टक्कर दे पाएगी या नहीं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire