बैन होने से पहले पूजा बेदी के बोल्ड कंडोम ऐड ने मचाई थी खलबली, एक्ट्रेस बोलीं- इंडिया में आई थी सेक्सुअल क्रांति

90 के दशक में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी (Pooja Bedi) ने तब सुर्खियां बटोरी थीं जब उन्होंने मॉडल मार्क रॉबिन्सन के साथ कंडोम (Condom) के विज्ञापन में काम किया था। अब एक्ट्रेस फिल्मों से भले ही दूर हो लेकिन अपनी बेबाकी के लिए आज भी मशहूर है। यह पॉपुलर एक्ट्रेस आज अपना जन्मदिन (Pooja Bedi Birthday) मना रही हैं। अपने कंडोम एड को लेकर एक्ट्रेस ने सालों बाद रियेक्ट किया है। बता दें कि इस विज्ञापन की शूटिंग गोवा में हुई थी और जब इसे 1991 में प्रसारित किया गया था, तो इसे दूरदर्शन द्वारा बैन कर दिया गया था।
A post shared by POOJA BEDI (@poojabediofficial)
इस घटना को याद करते हुए, पूजा ने बताया कि इस अभियान को ब्रिटिश टैब्लॉयड द्वारा ‘भारत में सेक्सुअल क्रांति की शुरुआत’ के रूप में बताया गया था। एड में पूजा बेदी को मार्क के साथ शावर लेते दिखाया गया था। आज के समय के लिए यह सीन भले ही आपको नार्मल लग सकता है 1990-1991 में इस ऐड को काफी बोल्ड माना गया। वहीं अब एक्ट्रेस ने कहा कि तीन दशक पहले एक इनोवेटर बनना शानदार था और आज के युवाओं के अपनी सेक्सुअलिटी के बारे में ओपन होने पर खुशी होती है।
A post shared by POOJA BEDI (@poojabediofficial)
बता दें कि इस विवादित एड के बाद पूजा को काफी लाइमलाइट मिला। पूजा ने 1991 में ‘विषकन्या’ से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया। अभिनेत्री ने कई फिल्मों और टीवी शो में काम किया। 2019 में पूजा बेदी ने मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई कर ली। वहीं पूरे लॉकडाउन के दौरान यह कपल गोवा में ही थे और इस दौरान भी पूजा विवादों में आई थी। अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए पूजा ने बताया था, “मानेक बहुत सीधे और अच्छे इंसान हैं। हमारी कहानी भी एक परीकथा है।” फरहान फर्नीचरवाला से पहली शादी से पूजा के दो बच्चे अलाया और उमर हैं।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire