Snehlata Dixit Death: माधुरी दीक्षित पर टूटा दुखों का पहाड़, 91 साल की उम्र में मां का निधन

माधुरी दीक्षित और उनकी मां स्नेहलता दीक्षित
Madhuri Dixit Mother Death: बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के लिए रविवार का दिन एक दुख भरी शुरुआत के साथ आया है। हर किसी के जीवन में मां का एक खास महत्व होता है। चाहे फिर बात बॉलीवुड सेलेब्स की ही क्यों ना हो। आज सुबह माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित ने अंतिम सांस ली। 91 साल की उम्र में एक्ट्रेस की मां ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। मां के निधन से एक्ट्रेस को गहरा सदमा लगा है।
माधुरी दीक्षित की मां श्रीमती स्नेहलता की उम्र 91 साल हो चुकी थी। आज उन्होंने अपने घर में अंतिम सांस ली। दोपहर 3.40 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि एक्ट्रेस अपनी मां के बेहद करीब थी। ऐसे में उनकी मां के चले जाने से वह काफी ज्यादा दुखी हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी एक्ट्रेस को हिम्मत दे रहे हैं। साथ ही, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर स्नेहलता दीक्षित को श्रद्धांजलि भी दे रहे हैं।
Madhuri Dixit’s mother Snehlata passes away
Read @ANI Story | https://t.co/OZtx3woBjb#MadhuriDixit #Bollywood pic.twitter.com/CqMSisA7SV
माधुरी ने स्वयं दी यह दुखद खबर
एक्ट्रेस ने खुद इस दुखद समाचार को सभी के साथ सांझा किया है। उन्होंने लिखा कि हमारी प्यारी आई स्नेहलता दीक्षित आज सुबह हम सभी को अलविदा कह चली गई है। आज दोपहर में उनका अंतिम संस्कार होगा। दरअसल, बीते साल ही एक्ट्रेस ने अपनी मां का 90वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उन्होंने अपनी मां के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा था। इसमें माधुरी दीक्षित के प्यार की झलक उनकी मां के प्रति देखने को मिली थी। इसलिए आज आपको बता रहे हैं कि उस नोट में क्या लिखा हुआ था। एक्ट्रेस ने लिखा था कि हैप्पी बर्थडे मां, अक्सर कहा जाता है कि एक मां और बेटी काफी अच्छी दोस्त होती है। इन दोनों से बड़ी दोस्ती किसी और की नहीं हो सकती है। आपने जो कुछ भी मुझे सिखाया है, उसे मैं आपकी और से दिए तोहफे के तौर पर देखती हूं। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हूं।
माधुरी दीक्षित के बारे में बता दें कि उनका जन्म मुंबई में स्नेहलता दीक्षित और शंकर दीक्षित के घर पर हुआ था। वह अपने चारों भाई-बहनों में सबसे छोटी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक माधुरी को उनकी मां का स्पोर्ट काफी ज्यादा मिला था। खासकर उनके फिल्मी करियर के शुरुआती दिनों में। फिल्म की शूटिंग से लेकर हर इवेंट में माधुरी के साथ उनकी मां जरूर रहती थीं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire