March 27, 2023

अनोखी जगह जहां लोगों के नाम हैं गूगल और कॉफी, जानिए कहां है वह स्थान

wp-header-logo-378.png

हिक्की-पिक्की जनजाति के लोग। 
गूगल एक ऐसा सर्च इंजन, जिस पर हम तमाम तरह की जानकारियां हासिल कर सकते हैं। कोई भी बड़ी से छोटी खबर या जानकारी के लिए गूगल का सहारा लेना पड़ता है। देश के सभी लोग लगभग गूगल पर कुछ न कुछ सर्च करते रहते हैं। लेकिन, आपको हैरान करने वाली बात यह है कि आप या हम लोगों को जवाब देने वाला कोई शख्स तो नहीं होगा। जी हां, सुनने में कुछ अटपटा सा लगता है, लेकिन हकीकत यह है कि देश में कई ऐसी जगह हैं, जहां गूगल और कॉफी नाम है। आइए जानते हैं कि ऐसी कौन सी हैं जगह।

कर्नाटक में है ऐसा शख्स
गूगल और कॉफी नाम के व्यक्ति कर्नाटक का रहने वाले है। इसकी जनजाति हिक्की-पिक्की है, जो अपने बच्चों को इस तरह का नाम रखते हैं। हिक्की-पिक्की कहने का मतलब होता है कि शिकारी होता है, जो घुमंतू जनजाति का होता है। ये लोगों को अपने बच्चों के नाम कुछ अलग हटकर रखने का सोचा और बच्चे को गूगल, कॉफी, एलिजाबेथ, मैसूर, अमिताभ और शाहरूख नाम रखते है। यह नाम सुनने में बेहद अजीब लगता हो, लेकिन इन लोगों का यही नाम बेहद पंसददीदा है।
क्या करते हैं ये लोग
हिक्की-पिक्की जनजाति अपनी जीविका चलाने के लिए शिकार पर ही निर्भर रहती हैं। ये हिक्की-पिक्की जनजाति के लोग देश भर में धूमकर अपनी जीविका के लिए शिकार करते हैं। इन लोगों को कई भाषाएं बोलनी आती हैं, इनमें कन्नड़, मलयालम, तमिल, तेलुगु के साथ और कई अन्य भाषाएं बोलनी आती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन जनजाति के लोगों को कोई ऑफिशियल रिकॉर्ड नहीं होता है। इनके पास सिर्फ वोटरआईडी कार्ड होते हैं।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source