Knowledge News : टोंड, डबल टोंड, फुल क्रीम दूध… में क्या होता है फर्क, जानिए कौन-सा है बेहतर

टोंड, डबल टोंड, फुल क्रीम दूध… में क्या होता है फर्क
Types Of Milk : दूध का इस्तेमाल हर कोई किसी न किसी तरह से करता है। किसी को कॉफी में दूध चाहिए, तो कोई चाय के लिए इसका इस्तेमाल करता है। बहुत सी ऐसी मिठाइयां और डिश भी हैं, जिनको बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल किया जाता है। दुकानों पर कई तरह के पैकेट बंद दूध उपलब्ध हैं और उन सभी में अलग-अलग न्यूट्रिशन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जैसे कि फुल क्रीम मिल्क में क्या मिलता है और सिंगल टोंड मिल्क क्यों अलग है। हर किसी को जानना बेहद जरुरी है कि किसमें क्या मिलता है। आपके लिए कौन सा दूध पीना सही रहेगा, चलिए जानते हैं अपने आज के इस आर्टिकल में।
फुल क्रीम दूध Full Cream Milk
फुल क्रीम दूध में गाढ़ी मलाई पाई जाती है। इस दूध में हर तरह के फैट मौजूद रहते हैं। हानिकारक जीवाणुओं को मारने के लिए इस दूध का पहले पास्चुरीकरण किया जाता है, जिसके लिए कई तरह की तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। यह फुल क्रीम दूध खासतौर से बच्चों, युवाओं और बॉडी बिल्डर्स के लिए फायदेमंद होता है। फुल क्रीम दूध के एक गिलास में 3.5% मिल्क फैट पाया जाता है, यह लगभग 150 कैलोरी देता है। फुल क्रीम दूध मलाई से भरपूर और स्वादिष्ट होता है।
सिंगल टोंड मिल्क Single Toned Milk
सिंगल टोंड मिल्क को पानी और स्किम्ड मिल्क पाउडर से मिलाकर बनाया जाता है। इस दूध में लगभग 3% फैट होता है। इसमें होल मिल्क की तरह न्यूट्रिशन पाया जाता है। टोन्ड दूध के एक गिलास से लगभग 120 कैलोरी मिलती हैं।
डबल टोंड मिल्क Double Toned Milk
डबल टोंड मिल्क को स्किम्ड मिल्क पाउडर मिला कर बनाया जाता है। इसमें लगभग 1.5% फैट होता है। अगर आप अपना वजन कम करना चाह रहे हैं, तो यह दूध आपके लिए ठीक है, क्योंकि यह दूध कैलोरी की मात्रा को नियंत्रण में रखता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
स्किम्ड मिल्क Skimmed Milk
स्किम्ड मिल्क 0.3 से 0.1% वसायुक्त होता है। स्किम्ड मिल्क में पाए जाने वाले विटामिन, मिनरल्स जैसे सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। स्किम्ड मिल्क से करीब 75 कैलोरी मिलती है। इसमें फैट विटामिन बहुत कम पाया जाता है, साथ ही इसमें होल मिल्क Whole Milk की तुलना में अधिक कैल्शियम होता है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire