March 29, 2023

Huge Day 2023: कपल्स के लिए किसी त्योहार से कम नहीं हग डे, जानें जादू की झप्पी के फायदे

wp-header-logo-242.png

हग डे 2023
Happy Huge Day 2023: वैलेंटाइन वीक के छठे दिन को हग डे के तौर पर मनाया जाता है। वैसे तो कपल्स के लिए इस सप्ताह के सभी दिन बेहद खास होते हैं। रोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे के बाद हग डे आता है। 12 फरवरी को दुनियाभर में huge day के रूप में कपल्स इंजॉय करते हैं। इस दिन लोग अपने प्यार करने वालों के गले मिलकर उनके प्रति अपनी फिलिंग्स को जाहिर भी करते हैं। शायद आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि प्यार को बढ़ाने और शरीर को कई तरह के फायदे हग करने से होते हैं।
हग डे मैरिड कपल और लव बर्ड्स के लिए बेहद स्पेशल होता है। उन लोगों के लिए भी यह दिन खास होता है, जो किसी से एक तरफा प्यार करते हैं और उसे प्रपोज करना चाहते हैं। इस दिन आप अपने प्यार को राजी करने के लिए उसे जादू की झप्पी देकर प्रपोज कर सकेत हैं। जी हां, हग डे आपके लिए भी जादू की झप्पी साबित हो सकती है। अगर आपकी प्रेमिका या प्रेमी आपसे इंप्रेस हो जाते हैं। आसान भाषा में बात करें तो किसी को गले लगाना या हग करने का सीधा मतलब होता है कि आप किसी के प्रति अपने प्यार को जताने का प्रयास कर रहे हैं।
आखिर क्यों मनाते हैं हग डे

आपके मन में भी सवाल होगा कि आज के जमाने में जब किसी को गले लगाना बेहद आम बात हो गई है, तो ऐसे में हग डे क्यों मनाया जाता है। दरअसल, हग डे काफी लंबे समय से मनाया जाता है। अगर आप भी सिंगल हैं, तो आपको उदास होने की जरूरत नहीं है। आप इस दिन अपने करीबी दोस्तों को गले लगाकर हग डे मना सकते हैं।
हग डे से होते हैं ये फायदे

किसी के गले लगने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। शायद आप भी इस बारे में जानते होंगे कि हग करने से आप जिससे प्यार करते हैं, उसके मन में आपको लेकर विश्वास और प्यार पहले की तुलना में काफी बढ़ जाता है। वैज्ञानिकों की मानें तो सिर्फ छूने से ही आपको दूसरे व्यक्ति का साहरा मिलता है, जो आपके तनाव को कम करने में मदद करता है। आपको हैरानी हो सकती है, लेकिन ऐसा दावा कई बार किया जा चुका है कि गले लगने से दिल की सेहत में भी काफी हद तक सुधार होता है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire

source