राखी सांवत के पति की बढ़ी मुश्किलें, इरानी लड़की ने आदिल पर लगाया रेप का आरोप, FIR दर्ज

राखी सावंत और आदिल दुर्रानी
Rakhi Sawant Hushband Adil Durrani: राखी सावंत ने अपने पति आदिल दुर्रानी पर मारपीट और धोखा देने के आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद पति-पत्नी के बीच का विवाद कोर्ट तक पहुंच गया। पैपराजी के सामने आकर भी राखी लगातार अपने पति पर आरोप लगाती नजर आती हैं। इस बीच एक बार फिर आदिल दुर्रानी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। दरअसल, जानकारी सामने आई है कि अब आदिल पर रेप के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरान की एक लड़की ने आदिल के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया है।
इरानी लड़की ने लगाए ये आरोप
लेटेस्ट जानकारी के मुताबिक, rakhi sawant के पति adil durrani पर मैसूर के वीवी पुरम पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 376 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। ईरानी छात्रा ने आदिल पर बलात्कार का आरोप लगाया है। पुलिस को दी जानकारी में इरानी लड़की ने बताया कि मैसूर में रहने के दौरान आदिल ने उन्हें शादी करने का झांसा देकर मैसूर के अपार्टमेंट में उसका रेप किया। ईरानी लड़की ने ऐसा दावा भी किया कि 5 महीने पहले उन्होंने आदिल से शादी करने के लिए कहा था। हालांकि, उन्होंने मना करते हुए कहा कि कई लड़कियों के साथ वह इसी तरह के रिश्ते में हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
आदिल का रिएक्शन
दरअसल, लड़की ने जब आदिल को पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी, तो आदिल ने स्नैपचैप पर दो मोबाइल नंबर से लड़की की कुछ आपत्तिजन फोटोज भेजीं। साथ ही, उसे धमकी भी दी कि वो यह फोटोज उनके परिवार वालों को भेज देगा और सोशल मीडिया पर वायरल भी कर देगा। इरानी लड़की ने पुलिस को दी शिकयात में भी दोनों नंबर का जिक्र किया है। पुलिस ने अब आदिल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले के सामने आने के बाद कहा जा सकता है कि आदिल दुर्रानी की मुश्किलें अब एक बार फिर बढ़ चुकी है। फिलहाल तक आदिल का इस पर कोई रिएक्शन अभी सामने नहीं आया है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire