भोजपुरी जगत में अपने गानों और विवादों के लिए मशहूर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) लगातार सुर्ख़ियों में रहते हैं। भोजपुरी सुपरस्टार एक तरफ जहां पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ झगड़े को लेकर चर्चा में हैं वहीं एक्टर फैंस को इम्प्रेस करने का भी एक मौक़ा नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच खेसारी ने एक नया गाना रिलीज किया है जिसका नाम हैं ‘करेंट कमरिया’ (Current Kamariya)। इस गाने को फैंस से जबरदस्त रिसपॉन्स मिल रहा है। इस गाने के वीडियो में खेसारी के ओपोजिट श्वेता शर्मा (Shweta Sharma) नजर आ रही हैं।
वीडियो में दोनों की जोड़ी कमाल की है और उनकी शानदार केमेस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है। इस गाने का टीजर काफी समय से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था और फैंस इस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। खेसारी लाल यादव ने शानदार भोजपुरी यूट्यूब पर अपना गाना रिलीज किया है। इस गाने को 9 मई को रिलीज किया गया है और इसपर अब तक करीब 4 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वहीं इस गाने को 194 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
वीडियो में श्वेता शर्मा की बोल्ड अदाओं को देख खेसारी ही नहीं बल्कि फैंस भी मदहोश हो रहे हैं। उनका दिलकश और हॉट अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है। इस गाने में खेसारी कूल लुक में नजर आ रहे हैं। एक्टर रब्ड जींस और गग्ल्स में तहलका मचा रहे हैं। इस कूल लुक में वह हॉट श्वेता के साथ कहर ढा रहे हैं। इस गाने में खेसारी लाल के साथ मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है। वहीं गाने का म्यूजिक आर्या शर्मा का है और लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे हैं।
© Copyrights 2021. All rights reserved.
Powered By Hocalwire