PHOTOS: 40 साल की उम्र में मोनालिसा ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, गर्लिश लुक पर फैंस लुटा रहे प्यार

Bhojpuri Actress Monalisa: भोजपुरी सिनेमा से दूर होने के बाद भी मोनालिसा की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही हैं। इसमें सबसे ज्यादा योगदान उनके ग्लैमरस फोटोशूट का है। अक्सर एक्ट्रेस अपना लेटेस्ट फोटोशूट प्रशंसकों के साथ शेयर करती है। इस बार मोनालिसा ने गर्लिश लुक कैरी किया है। इंटरनेट पर एक्ट्रेस की हालिया तस्वीरें चर्चा में आ गई हैं। इतना ही नहीं, उनके लेटेस्ट फोटोज पर चाहने वाले खूब प्यार भी लुटा रहे हैं।
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा अपने लेटेस्ट फोटोज से इंटरनेट का पारा बढ़ाती रहती हैं। कभी शॉर्ट ड्रेस, तो कभी सूट और कभी स्कर्ट में मोनालिसा अपना टोन्ड फिगर जमकर फ्लॉन्ट करती है। इस बार मोनालिसा अपने नए फोटोशूट को लेकर चर्चा में आ गई है। ब्लैक कलर की स्कर्ट के साथ उन्होंने टैंक टॉप पहना हुआ है। इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस ने इस ड्रेस की कुछ शानदार फोटोज शेयर की हैं। इसमें वो किलर पोज देती नजर आ रही हैं।
मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने के साथ लेटेस्ट फोटोज से फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ा देती हैं। हमेशा की तरह इस बार भी मोनालिसा ने फैंस की अटेंशन पाने के लिए अपना टोन्ड फिगर फ्लॉन्ट किया है। पिक्चर्स में अभिनेत्री के मनमोहक अंदाज ने लोगों को दीवाना बना दिया है।
40 साल की उम्र में मोनालिसा 16 साल की यंग गर्ल लग रही हैं। एक्ट्रेस का गर्लिश लुक लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। फोटोज में उनके टैंक टॉप से लोगों का नजर तक हटा पाना बेहद मुश्किल काम हो गया है।
मोनालिसा ने लेटेस्ट फोटोशूट में अलग-अलग पोज दिए हैं। इस फोटो में मोनालिसा के चेहेर पर एक बड़ी स्माइल नजर आ रही है। साथ ही उन्होंने अपने हाथ को गाल पर रखा हुआ है। 16 साल की लड़की बनकर भोजपुरी हसीना ने फैंस का दिल ही जीत लिया है।
मोनालिसा के बारे में शायद आप भी नहीं जानते होंगे कि उनका रियल नाम अंतरा बिस्वास है। भोजपुरी सिनेमा में एंट्री करने के बाद ही उन्होंने अपने नाम को बदला है। आज हर कोई उन्हें इसी नाम से जानता है।
मोनालिसा टीवी के ज्यादातर सीरियल्स में अपनी अदाओं का जलवा दिखा चुकी हैं। 40 साल की उम्र में भी मोनालिसा अपनी फिटनेस का बेहद ध्यान रखती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें, तो मोनालिसा का नया सीरियल बेकाबू भी सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें उनके साथ बिग बॉस फेम शालीन भनोट लीड रोल की भूमिका में हैं। फैंस को एक्ट्रेस का नया रोल बेहद पसंद भी आ रहा है।
© Copyrights 2023. All rights reserved.
Powered By Hocalwire